सोनाक्षी सिन्हा जम कर हुईं ट्रोल, नहीं पता हनुमान जी संजीवनी बूटी किसके लिए लेकर आए थे

फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा कौन बनेगा करोड़पति में 11 वें सीजन में नजर आईl इस मौके पर बिग बी ने सोनाक्षी सिन्हा और उसके सह-प्रतियोगी से पूछा ‘रामायण के अनुसार, हनुमान जी संजीवनी बूटी किसके लिए लेकर आए थे?’ इस सवाल का जवाब सोनाक्षी सिन्हा नहीं दे सकीं। जिसके कारण वह सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं।

सोनाक्षी खेल में दिए गए चार विकल्पों में उलझन में थी। विकल्प थे, ए- सुग्रीव, बी- लक्ष्मण, सी- सीता और डी- राम। सोनाक्षी के सवाल का जवाब नहीं आने के कारण उन्हें एक लाइफ लाइन का उपयोग करना पड़ा और इसी के लिए सोनाक्षी सिन्हा को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा हैl

एक ट्रोलर ने लिखा, ‘पिता का नाम शत्रुघ्न, चाचा का नाम राम, लक्ष्मण, भरत, भाइयों का नाम लव और कुश, बंगले का नाम रामायण यह महिला शिक्षा और बेटी बचाओं, बेटी पढाओं की ध्वजवाहक हैं लेकिन इन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि हनुमान जी किसके लिए संजीवनी बूटी लेकर आए थेl’
इसके बाद उन्होंने इसे सोनाक्षी सिन्हा, केबीसी 2019 और केबीसी11 को हैशटैग किया हैंl

सोनाक्षी सिन्हा जी वाकई आप तो एकदम गजबे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1