दिवाली के त्योहार को लेकर लोगों के मन में एक सवाल है कि नरक चतुर्दशी यानी छोटी दिवाली 7 नवंबर को मनाई जाएगी या 8 नवंबर को? अगर आप भी तारीख को लेकर उलझन में हैं, तो आइए जानते हैं सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और अभ्यंग स्नान की पूरी विधि।
साल 2026 में चतुर्दशी तिथि 7 नवंबर को सुबह 10 बजकर 47 मिनट से शुरू होकर 8 नवंबर को सुबह 11 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। इस बार काली चौदस और छोटी दिवाली के दीपदान की परंपरा 7 नवंबर की शाम को निभाई जाएगी, जबकि नरक चतुर्दशी का मुख्य अभ्यंग स्नान 8 नवंबर को होगा।
दिल्ली में अभ्यंग स्नान का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 41 मिनट से 6 बजकर 38 मिनट तक रहेगा।
अब जानिए पूजा की विधि।
सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर शरीर पर तिल के तेल से मालिश करें और उबटन लगाएं। इसके बाद शुभ मुहूर्त में स्नान करें। फिर भगवान श्रीकृष्ण और यमराज का स्मरण कर पूजा करें। शाम को घर के बाहर दीपक जलाएं और सुख-समृद्धि की कामना करें। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन पूजा और स्नान करने से नकारात्मकता दूर होती है और जीवन में खुशहाली आती है
नरक चतुर्दशी अभ्यंग स्नान मुहूर्त 2026
नरक चतुर्दशी के दिन अभ्यंग स्नान का मुहूर्त सुबह 05:41 से 06:38 बजे तक रहेगा। तो वहीं नरक चतुर्दशी के दिन चन्द्रोदय का समय सुबह 05:41 बजे का है।
नरक चतुर्दशी के दिन क्या-क्या करना चाहिए?
- इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में तेल स्नान करना चाहिए।
- इस दिन अभ्यंग स्नान का विशेष महत्व होता है।
- इस दिन नये वस्त्र धारण करने चाहिए।
- मिट्टी के दीप प्रज्वलित करने चाहिए।

