सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिल रही है। 27 नवंबर 2026 को सोने के भाव में एक बार फिर उछाल आया है। अगर आप सोने के ताजा रेट जानना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है।
आज 24 कैरेट सोने की कीमत 10 ग्राम के लिए 1 लाख 26 हजार 550 रुपये पहुंच गई है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 10 ग्राम के लिए 1 लाख 16 हजार रुपये दर्ज किया गया है। जबकि 18 कैरेट सोने की कीमत 10 ग्राम के लिए 94 हजार 910 रुपये हो गई है।
एक दिन पहले के मुकाबले 24 कैरेट सोने में 1,750 रुपये, 22 कैरेट में 1,600 रुपये और 18 कैरेट में 1,310 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। अगर प्रति ग्राम की बात करें तो 24 कैरेट सोना 12,655 रुपये, 22 कैरेट 11,600 रुपये और 18 कैरेट 9,491 रुपये पर पहुंच गया है।
हालांकि, अलग-अलग शहरों में सोने के भाव में अंतर हो सकता है। इसके अलावा इन कीमतों में GST और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं हैं। इसलिए खरीदारी से पहले स्थानीय ज्वेलर से ताजा भाव जरूर पता करें।

