BIHAR NEWS

परिसीमन बिल पर RJD का समर्थन, INDIA गठबंधन में बढ़ी हलचल; कांग्रेस की रणनीति को झटका?

परिसीमन बिल को लेकर देश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। विपक्षी INDIA गठबंधन के भीतर भी इस मुद्दे पर अलग-अलग राय सामने आने लगी है। बिहार में राष्ट्रीय जनता दल यानी RJD के सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने परिसीमन बिल का समर्थन कर राजनीतिक चर्चा को तेज कर दिया है।

27 नवंबर को गया में मीडिया से बातचीत के दौरान जहानाबाद से RJD सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि देश की आबादी लगातार बढ़ रही है और उसी के हिसाब से लोकसभा में सीटों की संख्या भी बढ़नी चाहिए। उनका मानना है कि परिसीमन से जनता और जनप्रतिनिधियों दोनों को फायदा होगा। इससे विकास कार्यों को भी गति मिल सकती है।

वहीं, RJD के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने भी परिसीमन की जरूरत बताई है। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट किया कि परिसीमन की प्रक्रिया निष्पक्ष होनी चाहिए और इसका इस्तेमाल राजनीतिक फायदे के लिए नहीं होना चाहिए। दूसरी तरफ कांग्रेस इस प्रस्ताव का विरोध कर रही है और इसे संविधान से जुड़ा गंभीर मुद्दा बता रही है।

ऐसे में RJD नेताओं के समर्थन वाले बयान ने विपक्षी एकजुटता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, RJD का आधिकारिक रुख अभी स्पष्ट होना बाकी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1