Indonesia Earthquake

Earthquake News: इंडोनेशिया में फिर आया जलजला,5.9 मापी गई तीव्रता,दहशत में घर से भागे लोग

Earthquake News: यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंपीय केंद्र (ईएमएससी) ने बताया कि गुरुवार को इंडोनेशिया के फ्लोरेस क्षेत्र में 5.9 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था। यह भूकंप फ्लोरेस के पास आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के कुछ दिनों बाद आया है, जिसमें दर्जनों लोगों की मौत हो गई थी और क्षेत्र में व्यापक तबाही हुई थी। बता दें कि 15 अगस्त को फ्लोरेस द्वीप के पास 7.7 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसका केंद्र पूर्वी नुसा तेंगारा के एंडे से लगभग 68 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पश्चिम में स्थित था। इस उथले भूकंप से भूस्खलन हुआ, घरों को नुकसान पहुंचा और कई अन्य समस्याएं उत्पन्न हुईं।

भूकंप से कई लोगों की हुई थी मौत

पूर्वी इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप के पास 15 अगस्त को आए ज़बरदस्त भूकंप कम से कम 73 लोगों की मौत हो गई और हज़ारों लोगों को भागना पड़ा। जैसे-जैसे आपदा का पूरा असर सामने आया, बचाव अधिकारी फथुर रहमान ने AFP को बताया कि पर्यटकों के बीच लोकप्रिय इस द्वीप के चार अलग-अलग कस्बों में कम से कम 73 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। सबसे ज़्यादा प्रभावित इलाके, नागेकेओ रीजेंसी जाते समय एक नाव से फ़ोन पर बात करते हुए फथुर ने कहा, “हमें मिली रिपोर्ट के मुताबिक, 73 लोगों की मौत हुई है, छह लोग घायल हैं और दो लोग अभी भी मलबे में दबे हुए हैं।”

स्कूलों, स्वास्थ्य सुविधाओं और सरकारी इमारतों को नुकसान पहुंचा और सुनामी की छोटी लहरें उठीं, जिनमें सबसे ऊंची लहर लगभग 1.61 मीटर मापी गई। इलाके के कुछ हिस्सों के लिए जारी की गई सुनामी की चेतावनी बाद में हटा ली गई।

भूकंप ने मचाई बड़ी तबाही
इंडोनेशियाई अधिकारियों के अनुसार, इस आपदा में कम से कम 73 लोगों की मौत हुई है और 900 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं, जबकि लगभग 60,000 लोग बेघर हो गए हैं। मुख्य भूकंप के बाद से 3,000 से ज़्यादा झटके (आफ्टरशॉक्स) महसूस किए गए हैं, जिससे लोग सतर्क हैं और उन इलाकों में बचाव और राहत कार्यों में मुश्किल आ रही है जहां भूस्खलन और सड़कों के क्षतिग्रस्त होने के कारण पहुंचना मुश्किल हो गया है। अभी भी लोग मलबे में अपनों की तलाश कर रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1