BJP MLA TARGETED MODI

बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी कोरोना पॉजिटिव, AIIMS में भर्ती

बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार के बीच Corona का संकट बढ़ता जा रहा है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी Corona पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें पटना के AIIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुशील मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।


Sushil Modi ने ट्वीट कर लिखा कि वो कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि, वह ठीक है लेकिन दो दिनों कुछ हदतक शरीर का तापमान बढ़ा है। जिसके बाद पटना के AIIMS अस्पताल में अब वो भर्ती हो गए हैं। जल्द ही कैंपेन पर वापसी करेंगे।

बिहार में Sushil Modi से पहले BJP के कुछ और नेता भी Corona संकट की चपेट में आ चुके हैं। BJP प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन बीते दिन ही Corona पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद राजीव प्रताप रूडी, मंगल पांडे ने खुद को क्वारनटीन कर लिया था।

बिहार में पहले चरण के मतदान के लिए एक ही हफ्ता बचा है, 28 अक्टूबर को वोटिंग है। ऐसे में बिहार BJP के लिए ये बड़ा झटका है, क्योंकि लगातार कई नेता क्वारनटीन हो रहे हैं। ऐसे में BJP के प्रचार कैंपेन पर असर पड़ सकता है।


बिहार में भारतीय जनता पार्टी ने आज ही अपना विजन डॉक्यूमेंट जारी किया है। जिसमें BJP की ओर से कई वादे किए गए हैं। इसके अलावा शुक्रवार से बिहार में BJP के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी कैंपेन की कमान संभालेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1