PM Narendra Modi

राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मेरा फोन टैप हो रहा है, मोबाइल में हैं सारे सबूत; PM मोदी को दी खुली बहस की चुनौती

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फोन टैपिंग कराने का गंभीर आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने दावा किया है कि उनके मोबाइल फोन में ऐसे सबूत मौजूद हैं, जो उनके तमाम आरोपों की सच्चाई सामने ला सकते हैं। उनके इस बयान के बाद एक बार फिर राजनीतिक बहस तेज हो गई है।

दरअसल, 13 नवंबर को राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश साझा किया। इसमें उन्होंने अपना मोबाइल फोन दिखाते हुए कहा कि उनके सभी आरोपों के सबूत इसी फोन में मौजूद हैं। राहुल गांधी का आरोप है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनका फोन टैप करवा रहे हैं और उन्हें इसकी जानकारी भी है।

राहुल गांधी ने इसी दौरान प्रधानमंत्री मोदी को आमने-सामने बैठकर खुली बहस करने की चुनौती भी दी। उनका कहना है कि इस बहस में देश के सामने यह स्पष्ट हो जाएगा कि कौन विदेशी ताकतों के इशारे पर काम कर रहा है और कौन देश के हितों के खिलाफ गतिविधियों में शामिल है।

राहुल गांधी ने यह भी कहा कि संसद में उन्हें अपनी बात खुलकर रखने का मौका नहीं मिलता और कई मुद्दों पर उनका माइक बंद कर दिया जाता है। इसलिए वह संसद में लंबे भाषणों के बजाय प्रधानमंत्री के साथ सीधी बातचीत चाहते हैं।

हालांकि, राहुल गांधी ने अपने ताजा बयान के दौरान फोन टैपिंग से जुड़े कोई तकनीकी सबूत सार्वजनिक रूप से पेश नहीं किए हैं। वहीं, बीजेपी की ओर से उनके आरोपों को खारिज करते हुए पलटवार किया गया है।गौरतलब है कि पेगासस जासूसी विवाद के दौरान भी राहुल गांधी फोन टैपिंग का मुद्दा उठा चुके हैं। उस समय केंद्र सरकार ने जासूसी के आरोपों को खारिज किया था। अब सवाल यह है कि राहुल गांधी अपने दावे के समर्थन में कौन से सबूत सामने लाते हैं और क्या प्रधानमंत्री मोदी उनकी बहस की चुनौती स्वीकार करेंगे?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1