छठ महापर्व का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना जाता है। यह पर्व सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित है। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में व्रती पूरी श्रद्धा और नियम के साथ पूजा-अर्चना करते हैं। छठ पूजा में सूर्य देव को अर्घ्य देने के साथ-साथ मंत्रों का जाप करना भी धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है।
मान्यता है कि छठ पूजा के दौरान मंत्रों का जाप करने से मन को शांति मिलती है और परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। खासतौर पर संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य के समय सूर्य देव के मंत्रों का जाप किया जाता है।
सबसे पहले सूर्य देव का प्रसिद्ध मंत्र है- ॐ घृणि सूर्याय नमः। इस मंत्र का जाप सूर्य देव को प्रणाम करते हुए किया जाता है।
दूसरा मंत्र है- ॐ सूर्याय नमः। इसे सूर्य देव की आराधना का सरल मंत्र माना जाता है।
इसके अलावा सूर्य देव का एक और प्रचलित मंत्र है- ॐ आदित्याय नमः। श्रद्धालु पूजा के दौरान इस मंत्र का जाप भी कर सकते हैं।
छठी मैया की आराधना के लिए भक्त पूरी श्रद्धा से उनका स्मरण करते हैं और परिवार की खुशहाली, संतान की सुख-समृद्धि तथा अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं।
ध्यान रखें कि छठ पूजा में मंत्रों के जाप के साथ शुद्धता, श्रद्धा और नियमों का पालन भी महत्वपूर्ण माना जाता है। पूजा के दौरान जल्दबाजी न करें और अपनी परंपरा के अनुसार अर्घ्य अर्पित करें। इस महापर्व का मुख्य संदेश प्रकृति, सूर्य और जल के प्रति आभार व्यक्त करना है। इसलिए छठ पूजा में मंत्रों के जाप के साथ सच्चे मन से सूर्य देव और छठी मैया की आराधना करें।
ॐ ह्रीं षष्ठी देव्यै स्वाहा॥
2. सूर्य देव को अर्घ्य देते समय पढ़ें यह मंत्र
छठ पूजा में सूर्य देव को अर्घ्य देते समय इस मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इससे सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है.
ॐ एहि सूर्य सहस्रांशो तेजोराशे जगत्पते।
अनुकंपयेमां भक्त्या गृहाणार्घ्यं दिवाकर॥
3. सूर्य देव का सरल मंत्र
अगर आपको लंबे मंत्र याद नहीं रहते हैं, तो सूर्य देव के इस सरल मंत्र का जाप भी कर सकते हैं. इसे पूजा के दौरान या सूर्य को जल अर्पित करते समय बोल सकते हैं.
ॐ सूर्याय नमः॥
4. सूर्य देव का बीज मंत्र
ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं में सूर्य के बीज मंत्र का विशेष महत्व बताया गया है. छठ पूजा के दौरान इसका जाप करने से आत्मविश्वास, ऊर्जा और तेज की प्राप्ति की कामना की जाती है.
ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः॥
5. सूर्य गायत्री मंत्र
सूर्य देव की उपासना के लिए सूर्य गायत्री मंत्र का जाप भी किया जाता है. इसे सुबह स्नान के बाद पूजा के समय पढ़ना शुभ माना जाता है.
ॐ भास्कराय विद्महे महाद्युतिकराय धीमहि।
तन्नो आदित्यः प्रचोदयात्॥
6. सूर्य देव से आरोग्य और सुख-समृद्धि की कामना का मंत्र
छठ पूजा के दौरान सूर्य देव से अच्छे स्वास्थ्य, लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना करने के लिए इस मंत्र का जाप कर सकते हैं.
नमः सूर्याय शान्ताय सर्वरोग निवारिणे।
आयुरारोग्यमैश्वर्यं देहि देव जगत्पते॥
छठ पूजा का महत्व
छठ महापर्व को लोक आस्था का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है. इस दौरान भगवान सूर्य की उपासना के साथ छठी मैया की पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, छठी मैया संतान की रक्षा करने वाली देवी हैं और उनकी पूजा करने से बच्चों को लंबी आयु, अच्छा स्वास्थ्य और सुखी जीवन का आशीर्वाद मिलता है. वहीं सूर्य देव को अर्घ्य देने से परिवार में सुख-शांति और समृद्धि आने की मान्यता है. यही वजह है कि इस पर्व में व्रती महिलाएं कठिन नियमों का पालन करते हुए पूरी श्रद्धा और निष्ठा से पूजा करती हैं.

