TATA की इस कंपनी के शेयरों में भूचाल, नतीजों के बाद 9% से ज्यादा लुढ़के भाव

शेयर बाजार में सोमवार को टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली। सितंबर तिमाही के कमजोर नतीजे जारी होने के बाद कंपनी के स्टॉक पर बिकवाली हावी रही और कारोबार के दौरान शेयर 9 फीसदी से ज्यादा टूट गया। कंपनी ने जुलाई-सितंबर तिमाही में 5,531 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड घाटा दर्ज किया है।

कंपनी के शेयरों पर दबाव बढ़ने की एक बड़ी वजह उसकी लग्जरी कार यूनिट जैगुआर लैंड रोवर (JLR) का कमजोर आउटलुक भी रहा। JLR ने चालू वित्त वर्ष के लिए अपनी कमाई और मुनाफे के अनुमान में कटौती की है। इससे निवेशकों की चिंता और बढ़ गई। सोमवार को BSE पर टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स का शेयर 9.23 फीसदी गिरकर 260.50 रुपये पर आ गया, जबकि NSE पर यह 9.41 फीसदी टूटकर 260.35 रुपये पर पहुंच गया।

कंपनी को हुआ 5,531 करोड़ रुपये का घाटा
एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, सितंबर तिमाही में टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स को 5,531 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड घाटा हुआ, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी ने 76,170 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। इस बार कंपनी के प्रदर्शन पर असाधारण खर्चों का भी बड़ा असर पड़ा। तिमाही के दौरान कंपनी ने 6,738 करोड़ रुपये के एक्सेप्शनल आइटम दर्ज किए। इसमें 3,776 करोड़ रुपये कर्मचारियों की छंटनी और सेपरेशन से जुड़े खर्च तथा 2,856 करोड़ रुपये एसेट इम्पेयरमेंट के तौर पर शामिल रहे।

JLR ने घटाया कमाई और मार्जिन का अनुमान
टाटा मोटर्स की लग्जरी कार यूनिट जैगुआर लैंड रोवर (JLR) के कमजोर आउटलुक ने भी निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। कंपनी ने भू-राजनीतिक जोखिमों और बिजनेस रीस्ट्रक्चरिंग से जुड़े खर्चों के चलते वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अपना रेवेन्यू अनुमान कम कर दिया है। अब JLR को पूरे वित्त वर्ष में करीब 25 अरब पाउंड का रेवेन्यू मिलने की उम्मीद है, जबकि पहले यह अनुमान 26 अरब पाउंड था। वहीं, कंपनी ने प्री-टैक्स मार्जिन का अनुमान 4 फीसदी से घटाकर 2-3 फीसदी कर दिया है। तिमाही के दौरान JLR ने 530 मिलियन पाउंड के एक्सेप्शनल खर्च भी दर्ज किए, जिनमें रीस्ट्रक्चरिंग और कर्मचारियों से जुड़े खर्च शामिल हैं।

रेवेन्यू बढ़ा, लेकिन खर्च ने बढ़ाई मुश्किल
कंपनी के लिए राहत की बात यह रही कि सितंबर तिमाही में ऑपरेशंस से रेवेन्यू सालाना आधार पर 34 फीसदी बढ़कर 96,920 करोड़ रुपये पहुंच गया। हालांकि, बढ़ते खर्च ने इस बढ़ोतरी का फायदा कम कर दिया। इस दौरान कंपनी का कुल खर्च 79,310 करोड़ रुपये से बढ़कर 97,827 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, मटेरियल कॉस्ट में भी तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 36,300 करोड़ रुपये से बढ़कर 58,825 करोड़ रुपये पहुंच गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1