WHO के डायरेक्टर ने दीपिका और प्रियंका से की ये अपील

covid-19 कोरोना वायरस ने दुनियां कई देशों को लॉकडाउन कर दिया है। लोग घर पर कैद होने को मजबूर हो गए हैं। सोशल मीडियां पर भी यही हिदायत दी जा रही है कि लोग घरों से बाहर ना निकलें। इसके अलावा विश्व स्तर पर इस वायरस से लड़ने और इसे मात देने की कोशिश की जा रही है। UK और US ने करोड़ो डॉलर के फंड जारी किए गए हैं। वहीं लोगों में जागरुकता फैलाने पर भी जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन यानी WHO के डायरेक्टर जनरल डाक्टर टेड्रोस एधानोम ने ट्विटर पर कई सेलेब्स को टैग किया है और उन्हें ‘सेफ हैंड्स चैलेंज’ को लेने की अपील की है। डाक्टर टेड्रोस एधानोम ने अपने ट्वीट में लिखा है कि ‘ग्लोबल स्टार्स सेफ हैंड्स चैलेंज को लेते हुए अपनी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करें और अपने साथ ही और तीन लोगों को ये चैलेंज लेने के लिए कहें, जिससे हम सब मिलकर इस जानलेवा और खतरनाक वायरस से निपट सकें।’ आपको बता दें WHO के डायरेक्टर जनरल डाक्टर टेड्रोस एधानोम ने बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और गर्ल प्रियंका चोपड़ा को भी अपनी ट्वीट में टैग किया है।

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में भी अपना सिक्का जमा चुकी अपनी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने सारे इवेंट शूट्स और अन्य सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द करके घर पर ही बैठने का फैसला लिया है। इस बात को शेयर करते हुए दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है और साथ ही लिखा है कि वो कोरोना के चलते फ्री टाइम का सदुपयोग कर रही हैं और अपना वॉर्डरोब साफ कर रही हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1