कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले रखा है। चीन से शुरू हुई ये महामारी अब सबसे ज्यादा ईटली में कहर बरपा रही है। बीते रविवार को ही इटली में 368 लोगों की मौत हो गई, और इसी के साथ मृतकों का आंकड़ा 1809 तक पहुंच गया है। वहीं अबतक केवल ईटली में ही करीब 24 हजार 700 लोग इससे संक्रमित हैं। चीन के बाहर कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा मौतें ईटली में हुई है। वहीं इरान की बता करें तो यहां भी स्थिती भयावह है इरान में अब तक करीब 724 मरीजो की जान जा चुकी है, और 14 हजार लोग कोरोना वायरस से संक्रमित है। ताजा आंकड़ों की बात करें तो अब कोरोना वायरस दुनियां के 141 देशों में फैल चुका है और अबतक करीब 6 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं पूरी दुनियां में 55 हजार से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हैं जिनका इलाज चल रहा। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पहले ही कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया है।

