Corona vaccination in India

बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा- मैं वैक्‍सीन नहीं लगवाउंगा

कोरोना वैक्सीन का इंतजार खत्म होने के साथ इसे न लगवाने की घोषणा कर नया विवाद खड़ा करने वालों में योग गुरु Baba Ramdev भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने Corona Vaccine नहीं लगवाने की घोषणा की है। हालांकि, उन्होंने Vaccine का स्वागत तो किया है पर कहा कि वह ऐसा इसलिए नहीं करेंगे कि उन्हें वैक्सीन से डर लगता है। बल्कि इसलिए कि उन्हें योग, आयुर्वेद व ध्यान पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि देश में अगर Corona से ठीक होने वालों की संख्या ज्यादा है तो इसमें सबसे ज्यादा योगदान योग व गिलोय का है। उन्होंने लोगों से भी योग करने का आग्रह करते हुए कहा कि लोगों ने अपने शरीर का कबाड़ा कर रखा है। रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हैं, इसे बढ़ाने पर जोर दिया जाना चाहिए। क्योंकि वह ज्यादा समय तक शरीर में प्रभावी नहीं रहेगी। वह दिल्ली के एक होटल में आयोजित एकल अभियान के कार्यक्रम “एकल के राम’ में विशिष्ट अतिथि के तौर पर पहुंचे थे।


बता दें कि Corona Vaccine पर सवाल उठाने वालों में सपा मुखिया व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश व शशि थरूर समेत कुछ अन्य हैं। Baba Ramdev ने कहा कि उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग उन्हें व पंतजलि के बारे में क्या कहते हैं? उनके लिए खुशी की बात यह है कि वह लोगों के सोचने के केंद्र में आए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पतंजलि से जो भी लाभ होता है वह उसको सौ फीसदी समाज की सेवा में लगाते हैं।


कार्यक्रम में कवि कुमार विश्वास ने रामचरित मानस के अर्थ और आज के समय में राम के महत्व को बताया। उन्होंने Corona संकट में केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की सरहाना की। उन्होंने कहा कि देश का सौभाग्य है कि भारत को स्वास्थ्य मंत्री एक डाक्टर मिला है। जिसने हर व्यक्ति को सुना है। उन्होंने एकल अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसने जो कार्य किया वह राज्य सरकारों को करना चाहिए था।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1