बिहार का रण: HAM के पोस्टर में चिराग को छोड़ पूरा NDA

विधानसभा चुनाव से पहले गठबंधन की डोर से बंधे दलों के बीच प्रेशर प्रॉलिटिक्स शुरू हो गयी है। NDA के घटक दल LJP और HAM के बीच पोस्टर वार शुरू हो गया है। चिराग के नारे ‘ बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट ’ के जवाब में मांझी की पार्टी ने ‘फर्स्ट बिहार, नीतीश कुमार’ का नारा दिया है। पोस्टर में चिराग पासवान और उनकी पार्टी को छोड़कर पूरा NDA है। HAM के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व CM जीतन राम मांझी ने शनिवार को CM नीतीश से मुलाकात के दूसरे दिन सधे और सटीक अंदाज में जो तीर छोड़ा है उसे JDU की परिवक्व रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

4 सितंबर को LJP ने पोस्टर जारी किया था। वाक्य था ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’। इसमें बिहार की माटी से जुड़े सियासी हस्तियां के फोटो हैं। पार्टी के प्रमुख सांसद – नेता के साथ आदमकद में चिराग की तस्वीर है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के पोस्टर की पंच लाइन है ‘फर्स्ट बिहार, नीतीश कुमार’। NDA में शामिल होने पर बधाई के इस पोस्टर में चिराग को छोड़कर पूरा NDA है। पोस्टर में एक ओर PM तो दूसरी ओर CM की समान आकार में तस्वीर है। इनके बीच में डिप्टी CM सुशील मोदी के साथ हम पार्टी के पदाधिकारियों की तस्वीरें हैं। पार्टी प्रवक्ता का कहना है कि पोस्टर में केवल उनको जगह दी है जो नीतीश के काम में विश्वास रखते हैं।

NDA में BJP -JDU, LJP और हिंदुस्तानी आवामा मोर्चा (से) हैं। HAM ने महागठबंधन से अलग होकर JDU से गठबंधन किया है। LJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान JDU और राज्य सरकार की नीतियों पर सवाल खड़ा करते आ रहे हैं। NDA का हिस्सा बन जाने के बाद मांझी की पार्टी नीतीश कुमार पर हमला करने वालों पर पलटवार कर रही है। इस नयी स्थिति से LJP खुद को असहज महसूस कर रही है। सियासत की इस कूटनीति लड़ाई में JDU बड़े भाई की भूमिका में दिखने लगा है।

HAM के पोस्टर में भले ही चिराग- LJP को जगह नहीं मिली है, लेकिन शहर में जिन तीन दर्जन स्थानों पर यह लगाये गये हैं उनमें चिराग के घर, पार्टी कार्यालय के सामने लगाये गये हैं। भाजपा- जदयू कार्यालय के बाहर भी पोस्टर हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1