अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती से मंगलवार को लगातार तीसरे दिन नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) पूछताछ करेगी। NCB की पूछताछ के लिए Rhea Chakraborty घर से निकल गई है। रिया से पिछले 2 दिनों से ड्रग्स मामले में NCB पूछताछ कर रहा है। रिया से आज शोविक और मिरांडा के सामने बैठाकर पूछताछ हो सकती है। आज रिया को गिरफ्तार भी किया जा सकता है। अब तक NCB उससे दो दिनों में करीब 14 घंटे पूछताछ कर चुका है। NCB रिया से पूछताछ के जरिये बॉलीवुड हस्तियों द्वारा ड्रग्स के उपयोग की तह में जाना चाह रहा है।
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध हालात में मौत के मामले की जांच का एक हिस्सा अब बॉलीवुड में नशीली दवाओं के उपयोग और खरीद-फरोख्त तक जा पहुंचा है। चूंकि इसके सुराग रिया चक्रवर्ती के मोबाइल से 2019-20 में किए गए कुछ चैट से मिले हैं इसलिए Rhea Chakraborty और उसके भाई शौविक इस मामले में नामजद किए गए हैं। NCB शौविक सहित 9 लोगों को अब तक गिरफ्तार कर चुका है।
सोमवार को Rhea Chakraborty ने सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया है। रिया ने प्रियंका सिंह पर फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन बनाने का आरोप लगाया है। रिया की इस FIR पर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने रिएक्ट किया है। श्वेता ने ट्वीट कर लिखा- कोई भी चीज हमें तोड़ने वाली नहीं है, एक झूठी FIR तो बिल्कुल भी नहीं।
दूसरी ओर, Rhea Chakraborty ने सोमवार को बांद्रा पुलिस थाने में सुशांत सिंह की दिल्ली में रहने वाली बहन प्रियंका सिंह और दिल्ली के ही एक डॉक्टर तरण कुमार सहित कुछ जाने-अनजाने लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इसमें कहा गया है कि 8 जून, 2020 की सुबह सुशांत अपने मोबाइल फोन पर लगातार व्यस्त थे। रिया के पूछने पर सुशांत ने बताया कि उसकी बहन प्रियंका ने उन्हें कुछ दवाइयां सुझाई हैं। रिया के अनुसार उसने सुशांत को यह कहते हुए वे दवाइयां लेने से मना किया कि उसका पहले से कुछ वरिष्ठ डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। उसे उन्हीं की सुझाई दवाइयों पर भरोसा करना चाहिए।