yogi adityanath

मां को विदाई देते छलके CM योगी के आंसू, अर्थी को दिया कंधा; हरिद्वार में अंतिम संस्कार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए 21 नवंबर का दिन बेहद भावुक कर देने वाला रहा। अपनी मां सावित्री देवी को अंतिम विदाई देते समय सीएम योगी की आंखों से आंसू छलक पड़े। मां के पार्थिव शरीर को कंधा देते हुए उनका भावुक पल कैमरे में कैद हो गया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं।

दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 20 नवंबर को 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली थी।

मां के निधन की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री अपने पैतृक गांव पहुंचे और अंतिम दर्शन किए। बताया जा रहा है कि वह रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास मौजूद रहे।

21 नवंबर की सुबह पंचूर गांव से सावित्री देवी की अंतिम यात्रा हरिद्वार के चंडी घाट के लिए रवाना हुई। इस दौरान सीएम योगी ने मां की अर्थी को कंधा दिया और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

उनके अंतिम संस्कार में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई राजनीतिक नेताओं और साधु-संतों के शामिल होने की संभावना जताई गई। एक मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारियां निभाने वाले योगी आदित्यनाथ का यह भावुक रूप देखकर लोग भी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1