PM मोदी से मिले CM धामी, दिल्ली में अहम मुलाकात; केंद्र के सहयोग पर जताया आभार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास से जुड़ी कई अहम परियोजनाओं पर प्रधानमंत्री से सहयोग और मार्गदर्शन मांगा। बैठक में सड़क-रेल कनेक्टिविटी, पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा, ऊर्जा और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड सामरिक, आध्यात्मिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है। उन्होंने प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों और सीमित वित्तीय संसाधनों को देखते हुए केंद्र सरकार के लगातार मिल रहे सहयोग के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया।

सीएम धामी ने मां गंगा की मूर्ति पीएम मोदी को किया भेंट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान उन्हें उत्तराखंड की लोककला, पारंपरिक विरासत और स्थानीय उत्पादों से जुड़े खास उपहार भेंट किए। उन्होंने मलारी की हस्तनिर्मित कोट की पट्टी, पारंपरिक ऊनी वस्त्र दोरखा, शुद्ध शहद, बद्री घी, हर्षिल का राजमा और लाल चावल प्रधानमंत्री को दिए। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्यता और आध्यात्मिक महत्व को दर्शाती मां गंगा की प्रतिकृति भी प्रधानमंत्री को भेंट की।

कई विकास योजनाओं की स्वीकृति का किया अनुरोध
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उत्तराखंड से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी देने का अनुरोध किया। इनमें चिन्यालीसौड़ एयरस्ट्रिप के विस्तार व आधुनिकीकरण, दिल्ली-हल्द्वानी एक्सप्रेस-वे और विभिन्न रेल परियोजनाओं से जुड़े प्रस्ताव शामिल हैं। साथ ही उन्होंने किच्छा में प्रस्तावित तीन अखिल भारतीय आयुर्वेदिक संस्थानों में से एक की स्थापना किए जाने का भी अनुरोध किया।

सीएम धामी ने पीएम मोदी का जताया आभार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंभ-2027 के लिए 500 करोड़ रुपये और SASCI के तहत करीब 9,500 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता सहित कई विकास परियोजनाओं में केंद्र के सहयोग के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया। उन्होंने स्मार्ट मीटरिंग, बिजली व्यवस्था, चम्पावत बाईपास, देहरादून रिंग रोड और चारधाम यात्रा से जुड़ी सुविधाओं के लिए मिली मंजूरियों का भी उल्लेख किया। साथ ही RRTS विस्तार, रोपवे, जलमार्ग, स्वास्थ्य, ऊर्जा और आपदा प्रबंधन से जुड़ी परियोजनाओं में केंद्र के निरंतर सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

सीएम ने पीएम मोदी की दी ये जानकारी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि उत्तराखंड में वेडिंग और आध्यात्मिक टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए कई नए डेस्टिनेशन विकसित किए जा रहे हैं। रामनगर, देहरादून, ऋषिकेश और त्रियुगीनारायण को वेडिंग डेस्टिनेशन के तौर पर विकसित किया जा रहा है, जबकि आध्यात्मिक पर्यटन के लिए पौड़ी, टिहरी और चम्पावत के कई क्षेत्रों पर काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चारधाम के गद्दी स्थलों से यात्रा शुरू की गई है और पर्यटक आवास गृहों में 50 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है। इसके अलावा रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग, माउंटेन साइक्लिंग, कयाकिंग और स्कीइंग जैसी साहसिक गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

वोकल फॉर लोकल की दिशा में सरकार कर रही है काम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि उत्तराखंड सरकार ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘लोकल टू ग्लोबल’ को बढ़ावा देने पर लगातार काम कर रही है। हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड के जरिए स्थानीय उत्पादों को देश-विदेश के बाजारों तक पहुंचाया जा रहा है, जिसका टर्नओवर 6.9 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं, Amazon, ONDC, JioMart, BigBasket और Blinkit जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी इन उत्पादों की बिक्री हो रही है। उन्होंने बताया कि एक्सपोर्ट प्रिपेयर्डनेस इंडेक्स में उत्तराखंड छोटे राज्यों की श्रेणी में पहले स्थान पर रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में भी राज्य सरकार ने हाईस्कूल परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 379 विद्यार्थियों को भारत दर्शन कार्यक्रम के तहत प्रतिष्ठित संस्थानों का भ्रमण कराया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1