four year old boy fallen into an open Borewell

मध्य प्रदेश के निवाड़ी में बोरवेल में फंसा चार साल का बच्चा हार गया जिंदगी की जंग

मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिला स्थित पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के सैतपुरा गांव में बोरवेल में गिरे 4 वर्षीय मासूम प्रह्लाद को शनिवार-रविवार दरमियानी रात तीन बजे उसे बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे रेस्क्यू टीम अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करीब 90 घंटे से प्रहलाद Borewell में फंसा रहा। प्रहलाद की सकुशल वापस निकलने का इंतजार कर रहे माता-पिता और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने के बाद गांव में मातम पसर गया है। बता दें कि बच्चा चार नवंबर सुबह करीब 9 बजे बोरवेल में गिर गया था।


ऐसे बोरबेल में गिरा था बच्चा

पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के सैतपुरा गांव में रहने वाले हरकिशन कुशवाहा का पुत्र प्रहलाद कुशवाहा उम्र चार वर्ष अपने स्वजनों के साथ चार नवंबर को सुबह 9 बजे खेत पर गया हुआ था। स्वजनों ने पांच दिन पूर्व अपने खेत पर 9 इंच बोर 200 फीट कराया था। मासूम के पिता हरकिशन ने बताया कि वह बुधवार को बोर में केसिंग डलवाने के लिए खेत पर गए थे। साथ में उनका बालक प्रहलाद भी गया था और वह वहीं खेलने लगा। पिता ने बताया कि हम लोग केसिंग डलवाने के पाइप ला रहे थे।

इसी दौरान बालक खेलते खेलते बोर के पास चला गया और अचानक वह बोर में जा गिरा। तुरंत बोर के पास जाकर देखा, तो उसके बालक की रोने की आवाज आ रही थी। इसके बाद मैंने डायल 100 को फोन लगाया। डायल 100 आने के उपरांत थाने में सूचना दी गई और मौके पर थाना प्रभारी नरेंद्र त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ पहुंचे। इसके बाद राजस्व विभाग से SDM तरूण जैन, तहसीलदार अनिल तलैया मौके पर पहुंचे। वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी से अवगत कराया।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1