Choreographer Remo Dsouza

डांसर और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को आया हार्ट अटैक,कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती

फिल्म इंडस्ट्री क मशहूर कोरियॉग्रफर और फिल्म डायरेक्टर Remo Dsouza को शुक्रवार को Heart Attack आया है। इसके बाद Remo Dsouza को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। सूत्रों के अनुसार रेमो को ICU वार्ड में नहीं रखा गया है और उनकी हालात पहले से स्थिर है।

रेमो को दोपहर में हार्ट अटैक आया ज‍िसके बाद उन्‍हें तुरंत अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। सामने आ रही जानकारी के अनुसार Remo Dsouza की एंज‍ियोप्‍लास्‍टी हुई है और हार्ट से ब्‍लॉकेज हटाने के लिए उन्‍हें ICU में श‍िफ्ट कर द‍िया गया। रेमो की पत्‍नी ग‍िजैल उनके साथ ICU में ही हैं। हालांकि अब उनकी हालत ठीक है। फैंस लगातार उनके ठीक होने की दुआएं मांग रहे हैं।

रेमो ड‍िसूजा इंडस्‍ट्री के जाने माने कोरियोग्राफर हैं और उनके अस्‍पताल में भर्ती होते ही बॉलीवुड की कई हस्तियां उनकी हालत पूछने अस्‍पताल पहुंचती नजर आईं। न‍ि‍र्देशक और कोरिेयोग्राफर अहमद खान अपनी पत्‍नी के साथ अस्‍पताल पहुंचे। वहीं रेमो के साथ लंबे समय से जुड़े रहे डांसर धर्मेश, एक्‍टर आमिर अली भी अस्‍पताल के बाहर नजर आए।

Remo Dsouza प्रस‍िद्ध कोरियोग्राफर हैं और ‘एबीसीडी’, ‘एबीसीडी 2’, ‘फ्लाइंग जट’ जैसी कई फिल्‍में बना चुके हैं। Remo Dsouza कई र‍िएल‍िटी डांस शो के जज भी रहे हैं। Salman Khan की फिल्‍म ‘रेस 3’ का न‍िर्देशन भी Remo Dsouza ने ही क‍िया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1