COVID NEW STRAINS

अमेरिका में थम नहीं रही कोरोना की दूसरी लहर, हर मिनट पीड़ित की मौत

अमेरिका में Corona महामारी की दूसरी लहर का कहर थम नहीं रहा है। इस खतरनाक वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या में तेज वृद्धि दर्ज की जा रही है। दुनिया के इस सबसे ताकतवर देश में हालात ऐसे हो गए हैं कि इस समय रोजाना 2 लाख से ज्यादा नए संक्रमित मिल रहे हैं, जबकि Corona संक्रमण से हर मिनट दो पीड़ि‍त दम तोड़ रहे हैं। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के डाटा के अनुसार, अमेरिका में Corona से मरने वालों का आंकड़ा 2 लाख 92 हजार से ज्यादा हो गया है। गत बुधवार को 3,253 मरीजों की मौत हुई थी। इस देश में महामारी शुरू होने के बाद पहली बार एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में पीड़ि‍तों की जान गई। जबकि संक्रमित लोगों की संख्या एक करोड़ 55 लाख 99 हजार 122 हो गई है।

दुनिया में Corona महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका के न्यूयॉर्क प्रांत में 35 हजार 183 पीड़ि‍तों की मौत हुई है। इसके बाद टेक्सास में 23 हजार 657 मरीजों की जान गई है। जबकि कैलिफोर्निया, फ्लोरिडा और न्यूजर्सी में 17-17 हजार पीड़ि‍तों ने दम तोड़े हैं। जबकि सबसे ज्यादा संक्रमित कैलिफोर्निया, टेक्सास और फ्लोरिडा प्रांतों में हैं। कैलिफोर्निया और टेक्सास में 14-14 लाख से ज्यादा संक्रमित मिले हैं। फ्लोरिडा में भी पीड़ि‍तों की संख्या 11 लाख के करीब पहुंच गई है।

रूस में मिले 28 हजार नए मामले

रूस में भी दूसरे दौर की Corona महामारी का प्रकोप जारी है। Corona रिस्पांस सेंटर ने शुक्रवार को बताया कि देश में बीते 24 घंटे के दौरान 28 हजार 585 नए पॉजिटिव केस पाए गए। इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 25 लाख 97 हजार से ज्यादा हो गई है। कुल 45 हजार 893 पीड़ि‍तों की मौत हुई है।

पाकिस्तान में तीन हजार नए केस की पुष्टि
पाकिस्तान में नए मामलों में तेजी आ गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि देश में तीन हजार 47 नए मामलों की पुष्टि की गई। इससे पीड़ि‍तों का आंकड़ा 4 लाख 32 हजार से अधिक हो गया है। बीते 24 घंटे में 50 से ज्यादा पीड़ि‍तों के दम तोड़ने से मरने वालों की संख्या 8 हजार 653 हो गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1