बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी का चौंकाने वाला तरीका! बैगेज ट्रॉली के नीचे छिपाया ₹1.78 करोड़ का सोना, 2 यात्री गिरफ्तार

कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी का मामला सामने आया है। डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की बेंगलुरु जोनल यूनिट ने कार्रवाई करते हुए दो यात्रियों को पकड़ा है। उनके पास से 1,200.40 ग्राम सोना बरामद किया गया है, जिसकी कीमत ₹1,78,88,360 बताई गई है। दोनों यात्रियों ने सोने के पैकेट छिपाने के लिए शातिर तरीका अपनाया था, लेकिन जांच एजेंसी की सतर्कता के चलते उनकी चाल नाकाम हो गई और सोना जब्त कर लिया गया।

कैसे पकड़े गए आरोपी?
मिली खास जानकारी के आधार पर अधिकारियों ने कुआलालंपुर से बेंगलुरु पहुंचे दो यात्रियों की निगरानी शुरू की। इस दौरान दोनों को बैगेज ट्रॉली के निचले हिस्से में सोने के पैकेट चिपकाते हुए देखा गया। इसके बाद वे ट्रॉली को वहीं छोड़कर दूर चले गए। बताया जा रहा है कि उन्होंने यह तरीका इसलिए अपनाया, ताकि सोने को कस्टम्स की जांच से बचाकर ले जाया जा सके। हालांकि, अधिकारियों की सतर्कता के चलते उनकी यह कोशिश नाकाम हो गई।

कहां छुपा रखा था सोना?
जांच में सामने आया कि सोने के पैकेट जानबूझकर बैगेज ट्रॉलियों के नीचे चिपकाकर छोड़ दिए गए थे। इसके बाद इन ट्रॉलियों का इस्तेमाल अनजान यात्रियों ने अपना सामान ले जाने के लिए किया। सोना छिपाने वाले दोनों यात्री इन लोगों और ट्रॉलियों पर लगातार नजर रख रहे थे। आशंका है कि उनकी योजना ट्रॉलियों को कस्टम्स के नियंत्रण वाले क्षेत्र से बाहर निकलने देने और फिर मौका मिलते ही छिपाए गए सोने को वापस हासिल करने की थी।

दो पैकेटों में छिपाए 12 सोने के बिस्कुट
DRI अधिकारियों ने समय रहते कार्रवाई करते हुए तस्करी की इस कोशिश को नाकाम कर दिया। जांच के दौरान बैगेज ट्रॉलियों के नीचे चिपकाए गए दो पैकेट बरामद हुए, जिनमें सोने के 12 बिस्कुट छिपाए गए थे। जब्त सोना 999.9 फाइननेस यानी 24 कैरेट शुद्धता का पाया गया। इसका कुल वजन 1,200.40 ग्राम था और बाजार में इसकी कीमत ₹1,78,88,360 आंकी गई। अधिकारियों ने सोने के साथ उसे छिपाने में इस्तेमाल की गई सामग्री और बैगेज ट्रॉलियों को भी कस्टम्स एक्ट, 1962 के तहत जब्त कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है। गौरतलब है कि हाल ही में बेंगलुरु एयरपोर्ट पर दो अन्य यात्रियों के पास से करीब 260 ग्राम सोने जैसा धातु पाउडर बरामद किया गया था। अधिकारियों ने एयरपोर्ट के ‘वैल्यूएबल रूम’ में जांच के दौरान दोनों यात्रियों की पैंट के कमर वाले हिस्से से दो पैकेट बरामद किए थे। इन पैकेटों में सोने जैसा धातु पाउडर छिपाकर रखा गया था। इसके बाद दोनों यात्रियों को फ्लाइट से उतारकर आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया गया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1