Himachal Pradesh

75 साल के कन्हैया को 63 की सबीना से हुआ प्यार, वृद्धाश्रम में रचाएंगे शादी!

कहते हैं प्यार की कोई उम्र नहीं होती। इसकी खूबसूरत मिसाल हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में देखने को मिली है। यहां 75 साल के कन्हैया लाल और 63 साल की सबीना अब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की मुलाकात एक वृद्धाश्रम में हुई और धीरे-धीरे यह दोस्ती जीवनभर के साथ में बदल गई।

कन्हैया लाल मंडी जिले के जंजैहली क्षेत्र के रहने वाले हैं। उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका था और उनकी कोई संतान नहीं थी। बताया जाता है कि उन्होंने अपनी जमीन भाइयों के नाम कर दी थी, लेकिन बाद में उन्हें घर से बेदखल कर दिया गया। इसके बाद वह काफी समय तक जंगल की एक गुफा में रहे। साल 2022 में उन्हें बिलासपुर के देवली स्थित अपना घर वृद्धाश्रम में आश्रय मिला।

वहीं, कोलकाता की रहने वाली 63 वर्षीय सबीना भी कई मुश्किलों के बाद इस आश्रम पहुंचीं। यहीं दोनों की मुलाकात हुई। एक-दूसरे का सहारा बनते-बनते दोनों ने साथ जिंदगी बिताने का फैसला किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 25 नवंबर 2026 को दोनों शादी करेंगे। पहले कोर्ट मैरिज और फिर पारंपरिक रीति-रिवाजों से विवाह की रस्में होंगी। शादी के बाद दोनों नालागढ़ के वृद्धाश्रम में साथ रहेंगे। यह कहानी बताती है कि जिंदगी में नई शुरुआत करने की कोई उम्र नहीं होती।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1