UP में 2022 में बनेगी Samajwadi Party की सरकार, काम पर मांगूंगा वोट-अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व CM Akhilesh Yadav ने शनिवार को लखनऊ में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में BJP पर हमला बोला। उन्होंने एक सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि UP में 2022 में काम को पकड़ूंगा। अपने काम पर वोट मागूंगा। Akhilesh Yadav ने यह भी कहा कि इस बार साइकिल और सभी जाति धर्म को मिलाकर चुनाव जीतेंगे।

SP सुप्रीमो ने कहा कि दिल्ली की जनता को बधाई देना चाहता हूं कि जिन्होंने काम पर वोट किया, भाषण और गोली पर वोट नहीं किया। अब ऐसा ही काम उत्तर प्रदेश की जनता भी करेगी। काम बोलता है इसका नजारा 2022 में देखने को मिलेगा। दिल्ली की जनता ने काम पर बोला है तो उत्तर प्रदेश भी 2022 में बोलेगा। पूर्व CM Akhilesh Yadav ने कहा कि हम काम पर बात करना चाहते हैं, बात इस पर होनी चाहिए कि सबसे पहले हाईवे कौन बना सकता है। एक्सप्रेस वे पर कोई भी चलेगा तो Samajwadi Party को वोट करेगा।

पूर्व CM Akhilesh Yadav ने कहा कि झांसी, शाहजहांपुर, कन्नौज समेत कई जगह हमने मेडिकल कॉलेज दिए हैं। मौजूदा सरकार सिर्फ हमारे काम बता रही। उनके अपने काम एक भी नहीं है। वहीं कन्नौज में जयश्री राम का नारा लगने पर नाराजगी जताने के बारे में Akhilesh Yadav ने कहा कि मैं युवक के जयश्री राम का नारा लगाने पर नाराज नहीं था। वह तो रोजगार मांग रहा था, मैंने उसे पिटने से बचाया।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1