BL Santosh

बीजेपी छोड़ने की अटकलों के बीच बीएल संतोष से मिले अन्नामलाई, राज्यसभा जाने को तैयार?

बीजेपी छोड़ने और नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने पार्टी मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन और बीएल संतोष से मुलाकात की. खबरों में यह भी कहा जा रहा है कि दिल्ली की अपनी यात्रा के दौरान वह भाजपा के अन्य सीनियर नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं. अन्नामलाई की दिल्ली यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं.

अन्नामलाई के बीजेपी छोड़कर नई पार्टी बनाने चर्चा के अलावा पार्टी के उनको राज्यसभा सीट का ऑफर देने की भी चर्चाएं थीं, लेकिन अन्नामलाई ने इसे ठुकरा दिया. इन कयासबाजी के बीच दिल्ली रवाना होने से पहले अन्नामलाई ने अपने बारे में चल रही अटकलों पर विस्तार से टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में उन्होंने कहा कि कृपया प्रतीक्षा करें. हम दो दिन में बैठकर बात करेंगे. इस टिप्पणी ने संभावित घोषणा को लेकर उत्सुकता को और बढ़ा दिया है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1