Amrapali dubey

आम्रपाली ने पवन सिंह को किया प्रपोज, बोलीं- ‘हम और आप शादी कर लेते हैं’, साथ बच्चे पालते हैं

आम्रपाली दुबे इन दिनों एक नए रियेलिटी शो को लेकर चर्चा में हैं। भोजपुरी क्वीन इन दिनों पवन सिंह, काजल राघवानी, तेज प्रताप यादव और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ भोजपुरी रियेलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में नजर आ रही हैं और इस शो को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। सोशल मीडिया पर अक्सर शो के कई वीडियो क्लिप वायरल होते रहते हैं। इस बीच शो में कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसने निरहुआ और आम्रपाली दुबे के फैंस को हैरान कर दिया। दरअसल, शो में आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को छोड़ पवन सिंह को शादी के लिए प्रपोज कर दिया, जिसे सुनकर खुद पावर स्टार भी हैरान रह गए। हालांकि, एक्ट्रेस ने मजाक-मजाक में पवन सिंह को प्रपोज किया और यही नहीं, साथ बच्चे पालने की भी बात कही।

पवन सिंह से क्या बोलीं आम्रपाली दुबे?
‘भोजपुरी बवाल’ के हालिया एपिसोड काफी मजेदार रहा। एक तरफ जहां आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को शादी के लिए प्रपोज कर दिया तो वहीं काजल राघवानी, तेजप्रताप यादव के साथ मथुरा में रास रचाती नजर आईं। इसी बीच आम्रपाली दुबे, पवन सिंह के साथ बातचीत करती दिखीं। उन्होंने कहा-‘मैं सोच रही हूं कि एक बच्चे को अकेले पालना मुश्किल होगा तो क्यों न ऐसा करें कि आप और हम शादी कर लें और फिर साथ मिलकर बच्चा पालेंगे।’ आम्रपाली दुबे के ऐसा कहते ही कुछ सेकेंड्स के लिए तो सन्नाटा पसर गया, लेकिन फिर दोनों हंस पड़ते हैं।

क्या बोले पवन सिंह?
आम्रपाली दुबे की बात सुनकर पवन सिंह कहते हैं- ‘बच्चा आएगा तो आपकी जिम्मेदारी भी बढ़ जाएगी। आप जो काम करके यहां तक पहुंची हैं, क्या ऐसे ही काम कर पाएंगी?’ इस पर आम्रपाली ने कहा- ‘इस तरह से तो काम नहीं कर पाऊंगी, चुनिंदा काम ही करूंगी।’ पवन सिंह ने फिर कहा- ‘आज के समय में आप इंडस्ट्री की सुपरस्टार हैं, आप तो जहां चाहेंगी, शूटिंग वहां हो जाएगी।’ बातचीत के दौरान ही आम्रपाली थोड़ा सीरियस होकर पूछती हैं- ‘आप इतने प्यारे इंसान हैं, अकेले रहते हैं, कोई बच्चा गोद क्यों नहीं ले लेते? इतने लोगों की मदद करते हैं, एक फोन पर ही सबकी समस्या हल कर देते हैं। क्या आपको अपने जीवन में कभी अकेलापन नहीं खलता?’

पवन सिंह को खलता है अकेलापन
आम्रपाली दुबे की बात सुनकर पवन सिंह कहते हैं- ‘हां, मुझे कमी खलती है, लेकिन मेरे पास दुनिया की सबसे बड़ी संपत्ति है और वो संपत्ति मेरी मां है। मेरी मां भी चाहती है कि मेरी दुनिया बस जाए, ताकि मेरी जिंदगी से अकेलापन खत्म हो जाए। मैं अकेलापन महसूस न करूं, लेकिन सब महादेव की मर्जी है।’

मां से बेहद प्यार करते हैं पवन सिंह
‘भोजपुरी बवाल’ में ही पवन सिंह का उनकी मां को लेकर प्यार देखने को मिला था। एक एपिसोड के दौरान पवन सिंह अपनी मां की सेवा करते दिखे और कहते हैं कि अगर उनकी मां को कुछ हुआ तो वह भी खत्म हो जाएंगे। सुपरस्टार की मां भी उनकी आंखों में आंसू देखकर भावुक हो गईं और उन्हें अपनी नई दुनिया बसाने की समझाइश देती दिखीं। ‘भोजपुरी बवाल’ की बात करें तो ये भोजपुरी इंडस्ट्री का पहला रियेलिटी शो है, जिसमें पावर स्टार पवन सिंह, काजल राघवानी, आम्रपाली दुबे, निरहुआ और तेज प्रताप यादव जैसे चर्चित चेहरे नजर आ रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1