Immunization campaign started in USA

अमेरिका में कोरोना से मौत का आंकड़ा पहुंचा 3 लाख के पार,US में नर्सों को पहले लगाई जा रही वैक्सीन

दुनिया में Corona महामारी से सबसे ज्यादा जूझ रहे अमेरिका में इस घातक वायरस की चपेट में आकर मरने वालों का आंकड़ा 3 लाख के पार पहुंच गया है। विश्व के किसी अन्य देश में Corona से इतनी बड़ी संख्या में मौत नहीं हुई है। इस देश में कुल एक करोड़ 63 लाख से ज्यादा संक्रमित मिले हैं। अमेरिका में महामारी की इस भयावह स्थिति के बीच सोमवार से टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया गया। स्वास्थ्य कर्मियों और नर्सों को पहले टीका लगाया जा रहा है।

अमेरिका में सोमवार को Corona से मरने वालों की संख्या 3 लाख 267 हो गई। देश में Corona से सबसे अधिक मौत न्यूयॉर्क प्रांत में हुई। इस प्रांत में कुल 35 हजार 663 पीड़ितों ने दम तोड़े हैं। इसके बाद टेक्सास में 24 हजार 414 मरीजों ने जान गंवाई है। महामारी की दूसरी लहर की चपेट में आए अमेरिका में गत हफ्ते रोजाना औसतन करीब 2400 पीड़ितों की मौत हुई। इस दौरान हर रोज औसतन दो लाख 10 हजार से अधिक संक्रमित पाए गए।

इधर, Corona महामारी से मुकाबले के लिए देश में सोमवार को एक नर्स को पहली Vaccine लगाने के साथ टीकाकरण का आगाज किया गया। न्यूयॉर्क के क्वींस इलाके में एक मेडिकल सेंटर में नर्स सैंड्रा लिंडसे को पहला टीका लगाया गया।

फाइजर वैक्सीन की पहली 30 लाख खुराक Corona से अग्रिम मोर्चे पर मुकाबला कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों को दी जाएंगी। देशभर के सैकड़ों अस्पतालों के स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जा रहा है। अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने गत शुक्रवार को फाइजर की वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दी थी। यह Vaccine अमेरिकी कंपनी फाइजर और जर्मन कंपनी बायोएनटेक ने विकसित की है।

कनाडा में भी एक नर्स को फाइजर का टीका लगाने के साथ टीकाकरण अभियान शुरू किया गया। ब्रिटेन में एक हफ्ते पहले टीकाकरण अभियान शुरू किया गया। ब्रिटेन में भी फाइजर का ही टीका लगाया जा रहा है।

ब्राजील : 25 हजार 193 नए संक्रमित मिलने से Corona पीडि़तों का आंकड़ा 69 लाख 27 हजार हो गया। कुल एक लाख 81 हजार 835 पीडि़तों की मौत हुई है।

रूस : देशभर में 26 हजार से ज्यादा नए पॉजिटिव केस मिलने से Corona मरीजों की संख्या 27 लाख के पार पहुंच गई है। यहां करीब 48 हजार पीडि़तों की जान गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1