SP , BJP

‘भाजपा कार्यकर्ताओं का थाने में आना मना है’… मेरठ के थाने की तस्वीर ट्वीट करके अखिलेश ने लिए मजे

उत्तर प्रदेश में विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav News) और मौजूदार बीजेपी सरकार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) में वार-पलटवार का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं शुक्रवार को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर एक ट्वीट करते हुए तगड़ा हमला बोला है। अखिलेश ने ट्वीट करते हुए बीजेपी सरकार के मजे लिए हैं।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मेरठ के मेडिकल थाने की फोटो ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘ऐसा पहली बार हुआ है इन पाँच-छह सालों में सत्तापक्ष के लोगों का आना मना हुआ थानों में ये है उप्र की भाजपा सरकार का बुलंद इक़बाल!’

पोस्टर में क्या लिखा है?
अखिलेश ने मेरठ के मेडिकल थाने की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए योगी सरकार पर निशाना साधा है। तस्वीर में थाने में एक पोस्टर लगा हुआ है, जिस पर ‘भाजपा कार्यकर्ताओं का थाने में आना मना है’ लिखा हुआ है। पोस्टर में आगे थाना प्रभार संतशरण सिंह का नाम लिखा हुआ है।

भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया
दूकान के विवाद को लेकर थाना मेडिकल कॉलेज पहुंचे भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। उनका आरोप था कि पुलिस ने उनके साथ अभद्रता की है। इसी दौरान उन्होने “भाजपा कार्यकर्ताओं का थाने में न आना मना है” का बैनर लगा दिया। मामले की सूचना मिलने पर सीओ सिविल लाइंस देवेश सिंह मौके पर पहुंचे। लोगो को समझाबुझा कर शांत कर थाने से बैनर उतरवाया।

क्या है पूरा मामला?
भाजपा कार्यकर्ता शंभू पहलवान ने बताया कि इंचोली थाना क्षेत्र के मसूरी निवासी पूजा की शादी 4 साल पहले नौचंदी थाना क्षेत्र के वैशाली कॉलोनी निवासी अवधेश से हुई थी। अवधेश की गढ़ रोड पर मेडिकल थाना क्षेत्र में दुकान है। करीब 8 माह पहले अवधेश की बीमारी से मौत हो गई थी। आरोप है कि ससुर श्याम सिंह और देवर अनुज ने विवाहिता को घर से निकाल दिया और अवधेश की दुकान पर कब्जा कर लिया।

बड़ी संख्या में थाने पहुंचे भाजपाईयों ने काटा हंगामा
शुक्रवार को पीड़िता के पक्ष में बीजेपी कार्यकर्ता मेडिकल थाने पहुंचे थे। पुलिस ने दूसरे पक्ष को भी बुला लिया था। आरोप है कि इस दौरान पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से अभद्रता कर दी। इसकी सूचना पर बड़ी संख्या में भाजपाई थाने पहुंच गए और हंगामा किया। उन्होने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वे अभद्रता करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। बताया गया कि इसी दौरान हंगामा कर रहे लोगो ने थाने के बैनर लगा दिया। बैनर पर लिखा था कि भाजपा कार्यकर्ताओं का थाने पर आना मना है।

क्यों लगाया गया थाने पर बैनर?
सूचना पर सीओ देवेश कुमार मौके पर पहुंचे और जांच के बाद दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगो को शांत किया ओर बैनर को थाने से उतरवा दिया। एसपी सिटी विनित भटनागर का कहना है कि कुछ लोगो ने प्रॉपर्टी विवाद के मामले में थाना मेडिकल कॉलेज पर अवैध रूप से दबाव बनाया है। साथ ही पुलिस की छवि धूमिल करने के लिए थाने पर बैनर लगया। इनमें से कुछ लोगो के खिलाफ मुकदमें भी पंजीक़त हैं। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यूपी में हो रही है पुलिस की पिटाई-अखिलेश
इससे पहले योगी सरकार पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार के आंकड़ों से अधिक अपराध उत्तर प्रदेश में हो रहे हैं। अखिलेश ने यह भी कहा उत्तर प्रदेश में बीजेपी के लोग पुलिसवालों की पिटाई करते हैं।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1