यूक्रेन जंग ‘खत्म’ अब इस देश का है अगला नंबर

रूस और यूक्रेन का युद्ध (Russia Ukraine War) जारी है। इसी बीच रूसी राष्ट्रपति के विश्वासपात्र में से एक चेचेन्या रिपब्लिक के अध्यक्ष रमज़ान कादिरोव (Ramzan Kadyrov) ने पोलैंड को धमकी दे दी है। उन्होंने छह सेकंड में पोलैंड को तबाह करने की धमकी दी है। उनकी ये धमकी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इसमें वह पोलैंड को धमकाते दिख रहे हैं। वीडियो में कादिरोव कह रहे हैं कि यूक्रेन का मामला खत्म हो चुका है, अगला नंबर पोलैंड का है।

वीडियो में वह चेचन भाषा में बोल रहे हैं, लेकिन सबटाइटल से पता चलता है कि वह क्या कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर यूक्रेन के बाद उन्हें आदेश मिलता है तो वह अगले छह सेकेंड पोलैंड को यह दिखा देंगे कि उनकी क्षमता क्या है। इसके साथ ही वह कह रहे हैं कि पोलैंड ने जो हथियार यूक्रेन को दिए हैं उसे अब वापस ले लेना चाहिए। रूस से टक्कर लेने के लिए यूक्रेन को हथियार देने वाले देशों में पोलैंड अग्रणी रहा है।

पोलैंड आधिकारिक तौर पर मांगे माफी
कादिरोव वीडियो में पोलैंड में रूसी राजदूत पर लाल पेंट फेंके जाने का भी जिक्र करते हैं। उन्होंने धमकी भरे लहजे में कहा कि आपने हमारे राजदूत के साथ जो किया है उसके लिए आपको आधिकारिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आप ये न सोचें हम इस चीज को नजरअंदाज कर देंगे। हमें सबकुछ याद है। दरअसल 9 मई को रूस के विक्ट्री डे के मौके पर पोलैंड में रूसी राजदूत पर लाल रंग फेंका गया था।

‘किसी भी महाद्वीप के आधे तट को बर्बाद कर सकती है सरमत मिसाइल’, बच्चों को ‘विनाश’ की क्लास दे रहे पुतिन के दोस्त रमज़ान कादिरोव कौन हैं
रमजान कादिरोव पर मुस्लिम बाहुल्य चेचन्या गणराज्य के अध्यक्ष हैं। उन पर चेचन्या में ह्यूमन राइट्स के खिलाफ काम करने के आरोप लगते रहे हैं। कादिरोव ने यूक्रेन पर पुतिन के हमले का स्वागत किया और रूस के समर्थन में अपनी सेना भेजा। कादिरोव ने कहा था कि मार्च के मध्य में उनके एक हजार सैनिक वहां थे।

SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1 Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan | शाहरुख की पठान के साथ सलमान के टीजर की टक्कर, पोस्टर रिवील 200करोड़ की ठगी के आरोपी सुकेश ने जैकलीन के बाद नूरा फतेही को बताया गर्लफ्रैंड, दिए महँगे गिफ्ट #noorafatehi #jaqlein #sukesh क्या कीवी का होगा सूपड़ा साफ? Team India for third ODI against New Zealand #indiancricketteam