रक्षाबंधन के मौके पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। त्योहार के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए जबलपुर और कोटा से हजरत निजामुद्दीन के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया गया है। इन ट्रेनों से मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के यात्रियों को सफर का एक्स्ट्रा ऑप्शन मिलेगा।
जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन
ट्रेन नंबर 01701 जबलपुर से 29 अगस्त 2026 को चलेगी। यह ट्रेन रात 8:20 बजे जबलपुर से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 2:25 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। रास्ते में यह ट्रेन कटनी मुरवारा, दमोह, सागर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा और कोसी कलां जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 01702 30 अगस्त को हजरत निजामुद्दीन से शाम 3:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 9:30 बजे जबलपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में 2nd AC, 3rd AC, 3rd AC Economy, स्लीपर और जनरल श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे।
स्टेशन का नाम ट्रेन नंबर 01701 का आगमन ट्रेन नंबर 01701 का प्रस्थान ट्रेन नंबर 01702 का आगमन ट्रेन नंबर 01702 का प्रस्थान
जबलपुर जंक्शन 20:20 09:30
कटनी मुड़वारा 21:35 21:40 06:10 06:15
दमोह 22:55 22:57 04:40 04:42
सौगोर (सागर) 00:15 00:20 03:30 03:35
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन 05:50 05:55 00:05 00:10
ग्वालियर जंक्शन 07:30 07:35 22:25 22:30
धौलपुर जंक्शन 08:50 08:52 21:18 21:20
आगरा कैंट 09:30 09:35 20:30 20:35
मथुरा जंक्शन 11:10 11:15 19:35 19:40
कोसी कलां 11:43 11:45 17:50 17:52
हजरत निजामुद्दीन 14:25 15:45
कोटा-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन
दूसरी स्पेशल ट्रेन 09803 कोटा से हजरत निजामुद्दीन के लिए चलेगी। यह ट्रेन 22, 24 और 26 अगस्त 2026 को कोटा से रात 10:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। इसका रूट इंदरगढ़ सुमेरगंज मंडी, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, श्री महावीरजी, हिंडौन सिटी, बयाना, भरतपुर और मथुरा होते हुए हजरत निजामुद्दीन तक रहेगा। वापसी में ट्रेन नंबर 09804 हजरत निजामुद्दीन से 23, 25 और 27 अगस्त को सुबह 9 बजे चलेगी और शाम 7:35 बजे कोटा पहुंचेगी। इस ट्रेन में 1st AC, 2nd AC, 3rd AC, 3rd AC Economy, स्लीपर और जनरल कोच की सुविधा दी गई है। रेलवे ने ये ट्रेनें खास तौर पर रक्षाबंधन के दौरान बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए चलाई हैं।
स्टेशन का नाम ट्रेन नंबर 09803 का आगमन ट्रेन नंबर 09803 का प्रस्थान ट्रेन नंबर 09804 का आगमन ट्रेन नंबर 09804 का प्रस्थान
कोटा जंक्शन 22.15 19.35
इंद्रगढ़ सुमेरगंज मण्डी 23:05 23.07 17.53 17:55
सवाई माधोपुर जंक्शन 23.48 23.50 17.28 17:30
गंगापुर सिटी 00.35 00:37 15.55 15:57
श्री महाबीर जी 01.05 01.07 15.10 15.12
हिण्डौन सिटी 01.18 01.20 14.55 14.57
बयाना जंक्शन 01.40 01.42 14.20 14.22
भरतपुर जंक्शन 02.18 02.20 13.23 13.25
मथुरा जंक्शन 04.20 04.25 12.30 12.35
हजरत निजामुद्दीन 07.00 09.00
रेलवे की सलाह
यात्रियों को सलाह दी गई है कि सफर से पहले स्टॉपेज और टाइमिंग की जानकारी जरूर जांच लें। इसके लिए RailMadad हेल्पलाइन 139, NTES ऐप या रेलवे की पूछताछ सेवा का इस्तेमाल किया जा सकता है।

