Coronavirus

विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले पंजाब के 23 विधायक कोरोना संक्रमित

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह ने बुधवार को कहा कि राज्य में 28 अगस्त को विधानसभा सत्र शुरू होने से 2 दिन पहले 23 मंत्री और विधायक Coronavirus से संक्रमित हैं। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष Sonia Gandhi की सात राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के जरिये हुई बैठक के दौरान यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने हालात के मद्देनजर जेईई और नीट की परीक्षाएं आयोजित नहीं कराने पर जोर दिया।

सिंह ने हालांकि यह नहीं बताया कि पंजाब के कितने मंत्री औरविधायक अब तक ठीक हो चुके हैं। उन्होंने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘पंजाब विधानसभा का सत्र शुरू होने में अब दो दिन बाकी हैं। 23 मंत्री और विधायक Covid-19 से संक्रमित हैं। अगर विधायकों और मंत्रियों की यह हालत है तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि जमीनी हालात कितने गंभीर होंगे। परीक्षाएं कराने के लिये माहौल अनुकूल नहीं है।’


पंजाब में बुधवार को ही 3 कांग्रेस विधायक परगट सिंह, अकाली दल विधायक गुरप्रताप सिह वडाला और आप विधायक मंजीत सिंह बिलासपुर संक्रमित पाये गये हैं। जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह ने कहा कि उनमें Coronavirus के संक्रमण की पुष्टि हुई है और वह घर पर पृथक-वास में हैं।

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सिंह ने कहा, ‘‘मुझमें कोई लक्षण नहीं हैं।’’ इस बीच एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि वडाला और बिलासपुर को भी संक्रमण हुआ है। इससे पहले मंगलवार को पंजाब सरकार के मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा, राजपुरा से कांग्रेस विधायक हरदयाल कंबोज तथा सनौर से अकाली दल विधायक हरिंदरपाल सिंह चंदूमाजरा को भी Covid-19 महामारी होने का पता चला था।

विधानसभा अध्यक्ष राणा के पी सिंह ने सत्र में भाग लेने के लिए मंत्रियों, विधायकों, अधिकारियों और कर्मचारियों के वास्ते संक्रमण नहीं होने की पुष्टि करने वाली रिपोर्ट पेश करना अनिवार्य किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1