मुख्तार अंसारी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, LDA ने लखनऊ में ढहाए अवैध निर्माण

LDA ने गुरुवार को माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ बड़ी कारवाई को अंजाम दिया है। लखनऊ के डालीबाग में बने मुख्तार अंसारी के बेटों की 2 इमारतों को जमींदोज कर दिया गया। मौके पर मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास व उमर अंसारी के टावर पर झड़प भी हो गई, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें खदेड़ कर भगा दिया।

मुख्तार अंसारी के बेटों पर शत्रु संपत्ति पर कब्जा कर दो मंजिला इमारत बना ली थी। LDA संयुक्त सचिव ऋतु सुहास ने 11 अगस्त को गिराने का आदेश जारी किया था। गुरुवार सुबह कार्रवाई शुरू हुई। इसके लिए LDA और पुलिस प्रशासन समेत 250 से अधिक पुलिसकर्मी और 20 से अधिक JCB लगी रहीं। LDA ने कुछ ही देर में बुलडोजर चलवाकर माफिया की इमारत को ध्वस्त कर दिया।

दरअसल, UP पुलिस का शिकंजा मुख्तार गैंग पर कसता जा रहा है। पूर्वांचल से लखनऊ तक मुख्तार से जुड़े लोगों पर पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि मुख्तार अंसारी गिरोह के निकट सहयोगी के रुप में चिन्हित 12 लोगों को जिला बदर किया गया है।

इसमें अल्तमश निवासी साकिन अस्तुपुरा, थाना दक्षिण टोला, अनीस निवासी साकिन मदनपुरा थाना दक्षिण टोला, मोहर सिंह निवासी भदीड़ थाना मुहम्मदाबाद गोहना, जुल्फेकार कुरैशी निवासी बड़ागांव थाना घोसी, तारिक निवासी डोमनपुरा चमनपुरा थाना दक्षिण टोला, मोहम्मद सलमान निवासी डोमनपुरा थाना दक्षिण टोला, आमिर हमजा निवासी साकिन डोमनपुर, थाना दक्षिण टोला, मोहम्मद तलहा निवासी डोमनपुरा थाना दक्षिणटोला, जावेद आरजू निवासी दमादनगर डोमनपुरा, थाना दक्षिण टोला, मोहम्मद हाशिम निवासी मिर्जाहादीपुरा थाना दक्षिण टोला, राशिद निवासी मिर्जाहादीपुरा, थाना दक्षिण टोला को जिला बदर किया गया है।

वहीं दूसरी तरफ अनुज कनौजिया निवासी नवापुरा बहलोलपुर, थाना चिरैयाकोट इसको मुख्तार अंसारी का शार्प शूटर के रूप में चिन्हित किया गया है। अनुज कन्नौजिया को भी छह माह के लिए जिला बदर किया गया है। इसके खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में 19 मुकदमे दर्ज किये गए हैं। नवागत पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर ने कहा कि किसी भी कीमत पर संगठित अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठित अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1