धनतेरस पर शेयर बाजार की मिली-जुली शुरुआत, सेंसेक्स 150 अंक चढ़ा; IT शेयरों में जोरदार खरीदारी

धनतेरस के दिन भारतीय शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत मिली-जुली रही। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 150 अंक यानी 0.19% चढ़कर 79,460.01 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 16.65 अंक यानी 0.07% की मामूली गिरावट के साथ 24,519.95 पर कारोबार करता दिखा। वहीं, बैंक निफ्टी 199.30 अंक फिसलकर 57,574.35 के स्तर पर आ गया। IT सेक्टर और कुछ दिग्गज शेयरों में खरीदारी से बाजार को सहारा मिला, हालांकि ग्लोबल संकेतों के चलते उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

आईटी शेयरों में शानदार चमक
सेक्टोरल कारोबार की बात करें तो ज्यादातर इंडेक्स लाल निशान में हैं। IT सेक्टर 2.28% की तेजी के साथ सबसे आगे है, जबकि मीडिया इंडेक्स में 0.17% की बढ़त है। दूसरी ओर, मेटल (-2.04%), रियल्टी (-1.13%), PSU बैंक (-1.15%) और ऑयल एंड गैस (-1.13%) में दबाव देखने को मिल रहा है। ऑटो और बैंक निफ्टी भी मामूली गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

टीसीएस और महिंद्रा चमके
शुरुआती कारोबार में TCS समेत कई दिग्गज शेयरों में खरीदारी से बाजार को सहारा मिला। TCS 2.32% चढ़कर ₹2,553.60 पर पहुंचा। वहीं, M&M (+2.29%), HCL Tech (+2.15%), Infosys (+2.09%) और भारती एयरटेल (+1.85%) भी मजबूत रहे। HDFC Bank और ICICI Bank में भी तेजी दिखी। दूसरी ओर, Hindalco (-3.56%), Shriram Finance (-2.81%), Asian Paints (-2.57%) और Bajaj Finance (-1.99%) में बिकवाली का दबाव रहा।

एशियाई मार्केट धड़ाम
AI सेक्टर पर सख्त नियमों की आशंका और निवेश की रफ्तार धीमी होने की चिंता ने शुक्रवार को एशियाई बाजारों पर दबाव बढ़ा दिया। वॉल स्ट्रीट में टेक शेयरों की बिकवाली का असर एशिया में भी दिखा। दक्षिण कोरिया का KOSPI 8% से ज्यादा टूट गया, जिसके चलते कुछ देर के लिए ट्रेडिंग रोकनी पड़ी। वहीं जापान का Nikkei करीब 6% और ताइवान का प्रमुख इंडेक्स 8% से अधिक लुढ़क गया। निवेशकों को डर है कि बढ़ते AI रेगुलेशन और कम होते निवेश से कंपनियों की कमाई और रिटर्न पर असर पड़ सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1