17 सितंबर 2020 Ka Rashifal

आप का दिन मंगलमय हो, आज का राशिफल 17 सितंबर 2020

गुरुवार, 17 सितंबर 2020 को टैरो राशिफल के मुताबिक 12 में से 9 राशियों के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है। कुछ लोगों को धन लाभ कमाने का मौका मिल सकता है। कुछ लोगों के लिए दिन करियर और बिजनेस में तरक्की देने वाला हो सकता है। वहीं, 3 राशियों के लिए मुश्किलों भरा हो सकता है। मेष राशि वालों के लिए दिन आर्थिक लाभ मिलने का, वृष राशि वालों के लिए सहयोगियों से मतभेद दूर करने का समय, मिथुन राशि वालों के लिए विवाद बढ़ने का हो सकता है दिन।
🌻🌿🌻🌿🌻🌿🌻🌿🌻🌿🌻🌿🌻🌿🌻🌿🌻🌿
मेष – ACE OF PENTACLES-Four of Coins-The Chariot Three of Cups– Mesh Rashi 17 September 2020, Aries Horoscope 17, 17 September 2020

अभी तक की गई मेहनत से आपको आर्थिक लाभ मिल रहा है। यही लाभ और तेजी से बढ़ेगा। आपके आज अधिकतर निर्णय सही साबित होंगे, जिनका अनुभव भी आपको तुरंत होगा। परिवार की जमीन से जुड़ा व्यवहार भी आर्थिक लाभ देगा। नए काम की शुरुआत में आपको मुनाफा मिलेगा। पैसों का निवेश भी आप योग्य तरीके से कर पाएंगे जिसका फायदा आपको और परिवार को भी मिलेगा।
करियर – सोने से जुड़े व्यापारी आज बड़ा रिस्क ना लें और आर्थिक व्यवहार पूरा होने के बाद ही बात आगे बढ़ाएं।
लव – पार्टनर से खुश खबर मिल सकती है।
हेल्थ – दांत से जुड़ी थोड़ी तकलीफ होगी।
🌻🌿🌻🌿🌻🌿🌻🌿🌻
वृषभ – QUEEN OF SWORDS-Queen of Cups-The Tower Vrishabha Rashi 17 September 2020, Taurus Horoscope 17 September 2020
बात चाहे काम की हो या परिवार से जुड़ी, आप अपना हित पहले रखकर ही निर्णय लें। आज आपको व्यक्तिगत बातों पर की गई टिप्पणियों से तनाव और गुस्सा दोनों हो सकता है। किसी और का गुस्सा किसी और पर निकालने से बचें। आप अगर स्त्री हैं तो काम की जगह मान हानि हो सकती है। सहयोगीयो से मतभेद ना बढ़ाएं। उच्च पद पर स्थित लोग अपने से कनिष्ठ कर्मचारियों में मेल शायद ना रख पाए। आपके नाम का कोई और फायदा उठा सकता है।
करियर – वरिष्ठ अधिकारी आज मानसिक तनाव का सामना करेंगे।
लव – तलाक से जुड़ी कोशिश कामयाब होगी।
हेल्थ – घुटनों का दर्द आज सता सकता है।
🌻🌿🌻🌿🌻🌿🌻🌿🌻
मिथुन – 10 OF PENTACLES-The Sun­-The High Priestess The Lovers– Mithun Rashi 17 September 2020, Gemini Horoscope 17 September 2020
बाहर से परिवार मिलाजुला रहेगा लेकिन आर्थिक विवाद आपस में रहेंगे। यदि आप घर के छोटे सदस्य हैं तो बड़ों की बातें सुलझाने का प्रयत्न व्यर्थ होगा। घर या प्रॉपर्टी संबंधित विवाद कोर्ट तक जा सकता है। अगर पहले से ही कोर्ट में केस चल रहा है तो उस विवाद को बढ़ाने का काम परिवार का ही कोई सदस्य करेगा। इसलिए, आप शांत रहकर सुलझाने की कोशिश करें
करियर – पारिवारिक व्यापार से जुड़े लोग तरक्की करेंगे।
लव – पति पत्नी में सहयोग रहेगा।
हेल्थ – बुजुर्ग व्यक्ति को श्वसन और कफ संबंधित तकलीफ हो सकती है।
🌻🌿🌻🌿🌻🌿🌻🌿🌻
कर्क – 7 OF SWORDS-The Chariot-Justice Wheel of Fortune– Kark Rashi 17 September 2020, Cancer Horoscope 17 September 2020

आपकी अपने प्रति गैर जिम्मेदारी स्वास्थ्य संबंधित कुछ परेशानी कर सकती है। जैसे, स्वास्थ्य की परेशानी एक दिन में शुरू नहीं हुई। वैसे ही उसे ठीक भी हम एक दिन में नहीं कर सकते। व्यक्तिगत जीवन में संयम और अनुशासन लाना जरूरी है। शरीर स्वस्थ है तो मन स्वस्थ रहेगा और मन स्वस्थ रहा तो ही आप अपने लक्ष्य की ओर बढ़ सकते हैं। काम और व्यक्तिगत जीवन में तालमेल बनाना सीखे।
करियर – शेयर मार्केट में थोड़ा नुकसान हो सकता है।
लव – पार्टनर की बातों पर आंख बंद करके विश्वास न करें।
हेल्थ – बालों की समस्या ज्यादा सताएगी।
🌻🌿🌻🌿🌻🌿🌻🌿🌻
सिंह – THE SUN-Seven of Cups-Seven of Cups Three of Swords– Singh Rashi 17 September 2020, Leo Horoscope 17 September 2020

बच्चों का व्यवहार आपके लिए चिंता का विषय होगा। आपको अपने बच्चों पर विश्वास है, लेकिन आप उनको हर परेशानी से बचाना चाहते हैं। यह संभव नहीं होगा। उनके व्यक्तित्व विकास के लिए बच्चों को उनकी कुछ परेशानियों से जूझने दें। आप सिर्फ मार्गदर्शक बने रहें। उनके मार्ग को सुलभ करने की कोशिश ना करें। आज आपको वाहन संबंधित कुछ नुकसान हो सकता है। अपने मन की बात किसी को समझाना मुश्किल होगा।
करियर – परिवार की चिंता का असर काम पर पड़ सकता है।
लव – पार्टनर्स में बच्चों को लेकर मतभेद रहेंगे।
हेल्थ – एसिडिटी से बचे रहें।
🌻🌿🌻🌿🌻🌿🌻🌿🌻
कन्या – 8 Of cups-Four of Swords-Four of Coins Ace of Swords– Kanya Rashi September2020, Virgo Horoscope September 2020
भावनात्मक और मानसिक स्वास्थ्य पर काम करना शुरू करें। आज आपकी अधिक परेशानियां ज्यादा भावुक होने की वजह से है। अपनी भावनाओं हम ही काबू कर सकते हैं और इस बारे में जिम्मेदारी लेना सीखे हर बार दूसरों को दोषी ठहराया नहीं जा सकता। परिवार के साथ सामंजस्य बना रहेगा। अपनी जिद पर अड़े रहना आपको अकेला बना देगा। शब्दों का इस्तेमाल संभलकर करें।
करियर – काम में काफी अड़चने आ सकती है।
लव – पार्टनर्स में समझना और समझाना दोनों कोशिश जारी रहेगी।
हेल्थ – रीड की हड्डी या पेट का दर्द रात में सताएगा।
🌻🌿🌻🌿🌻🌿🌻🌿🌻
तुला – PAGE OF PENTACLES-Three of Swords-The Sun Justice– Tula Rashi 17 September 2020, Libra Horoscope 17 September 2020

परिवार के बच्चों से सुख प्राप्ति होगी। यदि आप युवा है और पैसों के बारे में आत्मनिर्भर होना चाहते हैं तो आज आपको योग्य मार्ग और प्रेरणा प्राप्त होगी। आपको अपने काम के साथ शिक्षण पर भी ध्यान देना होगा। कुछ लोग आज अपने भावनात्मक स्तर पर बदलाव चीजों की खरीदारी से लाने की कोशिश करेंगे। ऐसा करने से परहेज रखें। खर्चा ज्यादा होगा और आप ने रुपयों की वस्तुओं पर खर्चा करेंगे। भावनात्मक स्तर पर सुधारना भावनाओं पर काम करके ही किया जाएगा।
करियर – वाणिज्य क्षेत्र के विद्यार्थी विशेष प्रगति करेंगे।
लव – अपने रिलेशनशिप के प्रति आप जिम्मेदार हो यह कृति से दिखाना जरूरी है।
हेल्थ – बच्चों की सेहत का ध्यान रखें।
🌻🌿🌻🌿🌻🌿🌻🌿🌻
वृश्चिक – THE MOON-The Tower-Three of Swords The Sun – Varshik Rashi 17 September 2020 , Scorpio Horoscope 17 September 2020

आपकी उत्साह में काम को लेकर थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा। घर के किसी व्यक्ति से हुआ वाद सामंजस्य से सुलझाएं। आज आप अकेला रहना पसंद करेंगे। काम को दुर्लक्षीत ना करें। जरूरत से ज्यादा नींद आपके मूड को खराब कर सकती है। आज आप अधिक से अधिक बैठे काम करने की कोशिश करें। लौग और इलायची का सेवन सकारात्मक उर्जा बनाए रखेगा।
करियर – कार्य क्षेत्र से जुड़ी दुविधा बढ़ सकती है।
लव – पार्टनर में नाराजगी रहेगी।
हेल्थ – छाती से जुड़े विकार को अनदेखा न करें।
🌻🌿🌻🌿🌻🌿🌻🌿🌻
धनु – 4 OF PENTACLES-Justice­-Eight of Cups- Page of Coins– Dhanu Rashi 17 September 2020 , Sagittarius Horoscope 17 September 2020

कुछ लोगों के लिए होम लोन चिंता का विषय हो सकता है। भविष्य से जुड़े पैसों की चिंता सताएगी। आपकी आर्थिक प्रगति हो रही है। सारी समस्याएं एक दिन में सुलझाने की आशा से अधिक तनाव रहेगा। इसलिए, एक-एक समस्या का समाधान निकालने की कोशिश करें । नए शुरू की एक काम में आप को प्रगति मिलने में वक्त लगेगा। जो भी प्रयत्न आपने करने थे, वह आप कर चुके हैं। संयम से फल की प्रतीक्षा करें।
करियर – नए काम के बारे में मार्ग मिलने में वक्त लगेगा।
लव – लव लाइफ में तनाव आर्थिक वजह से रहेगा।
हेल्थ – स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
🌻🌿🌻🌿🌻🌿🌻🌿🌻
मकर – 3 OF CUPS-Nine of Pentacles-Nine of Pentacles-The Fool – Makar Rashi -September 2020 , Capricorn Horoscope 17 September 2020

काम से जुड़े निर्णय की सफलता का फल आज मिलेगा। इसलिए, व्यक्तिगत जीवन और व्यवहारिक जीवन में आनंद और आत्मविश्वास होगा। लोगों से मेलजोल अधिक होगा। मित्र परिवार भी आपके आनंद में शामिल होंगे। यदि कोई व्यवसाय आप मित्र के साथ करने की कोशिश कर रहे हैं, तो उस काम की शुरुआत आज हो सकती है। व्यापार को और आगे बढ़ाने के लिए पर्याप्त बल परिवार से ही मिलेगा। व्यक्ति का चुनाव ध्यान से करें।
करियर – काम में प्रगति होगी।
लव – पार्टनर की प्रगति का आनंद मनाया जाएगा।
हेल्थ – स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
🌻🌿🌻🌿🌻🌿🌻🌿🌻
कुंभ – 9 OF WANDS-Nine of Pentacles-Nine of Pentacles-The Fool – Makar Rashi -September 2020 , Capricorn Horoscope 17 September 2020

शरीर में हुई कोई जख्म या तकलीफ आज आपको सता सकती है। आज आपको पूरा दिन स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। महत्वपूर्ण काम टालें। यदि आप टाल नहीं सकते तो किसी और की मदद से करने की कोशिश करें। आज आप जितना आराम करेंगे, उतना आपके लिए अच्छा होगा। आराम की वजह से भावनात्मक स्तर में भी सुधार आएगा। किसी निर्णय के बारे में सिर्फ योजना बनाई। आज उस पर अमल करना उचित नहीं होगा।
करियर – शरीर की थकान काम पर असर करेगी।
लव – पार्टनर से प्रेम मिलेगा।
हेल्थ – गर्म पानी पीने से तकलीफ में राहत मिलेगी।
🌻🌿🌻🌿🌻🌿🌻🌿🌻
मीन – KING OF CUPS-The High Priestess-Queen of Cups-The Hierophant – Meen Rashi 17 September 2020 , Pisces Horoscope 17 September 2020

आप अपनी भावनाओं को लेकर आज सजग रहेंगे। किसे, क्या बात बतानी है और क्या नहीं, यह बात आपको पता होगी। परिवार से ज्यादा आज आप काम पर ध्यान देंगे। काम के बारे में निर्णय और उनके परिणाम के बारे में सोच कर ही होगा। आपको अपने ज्ञान और अनुभव को दर्शाने के लिए उचित मंच प्राप्त होगा।
करियर – ट्रैनिंग से जुड़े लोग आज प्रगति करेंगे।
लव – मनपसंद व्यक्ति से जुड़ी भावना प्रकट करने के लिए उचित दिन है।
हेल्थ – स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
🌻🌿🌻🌿🌻🌿🌻🌿🌻🌿🌻🌿🌻🌿🌻🌿🌻🌿
RAJNI AWASTHI
💫💫💫💫💫💫💫💫
🔸Tarot Cards Reader ,
🔸 Spiritual Healer ,
🔸Astrologer,
🔸Vastu Consultant
📲contact 8960300009

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1