Horoscope 22 fb 2022

आपका दिन मंगलमय हो, 17 जून 2021 का राशिफल

मेष राशि – Mesh Rashi 17 June 2021, Aries Horoscope 17 June 2021
आप किसी भी तरह आज अपना काम पूरा कर लेंगे। लोगों से आपको मदद भी मिलती रहेगी। दूसरों की बात को सुनने की कोशिश करेंगे। आपके दोस्तों की संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आप उनके साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। किसी खास क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिये आप तत्पर रहेंगे। काम के प्रति समर्पण होने से अधिकारी वर्ग आपसे इम्प्रेस होंगे। अपने से बड़ों का आशीर्वाद लें, आपको सभी काम में सफलता मिलेगी।

वृष राशि – Vrishabha Rashi 17 June 2021, Taurus Horoscope 17 June 2021
यात्राएं आनंददायक और सुखद परिणामदायक होंगी। पारिवारिक सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी। इसमें कुछ धन खर्च भी होगा। व्यापार में निवेश के लिए या नए कार्यों को प्रारम्भ करने के लिए यह समय बहुत बेहतर है। आर्थिक सफलता के बेहतर योग बने हुए हैं। सामाजिक और राजनैतिक क्षेत्रों में कार्य करने वालों के लिए यह समय कुछ प्रतिकूलता लिए हुए है। धर्म के प्रति कुछ अरुचि उत्पन्न हो सकती है और भौतिकता की ओर रुझान बढ़ेगा, जिससे बाद में मानसिक थकान महसूस करेंगे। प्रेमी से आज बहुत ज्यादा अपेक्षाएं रख सकते हैं और आप इन अपेक्षाओं पर प्रेमी को कुछ कम आंक सकते हैं। अगर कोई बात आपको पसंद नहीं आती तब आपको कह देना चाहिए।


मिथुन राशि – Mithun Rashi 17 June 2021, Gemini Horoscope 17 June 2021
व्यस्त दिनचर्या के बावजूद सेहत अच्छी रहेगी। लेकिन इसे हमेशा के लिए सच मानने की गलती ना करें। अपनी जिंदगी और सेहत का सम्मान करें. शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में प्रयत्न सार्थक होगा। दाम्पत्य जीवन में तनाव आ सकता है। रोजाना की इस जद्दोजहद के बावजूद आप किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाएंगे। बीपी के रोगी सावधानी बरतें। पार्टनर के साथ समय अच्छा बीतेगा। अगर अकेले हैं तो किसी परिचित से मुलाकात हो सकती है। दोस्ती से आगे रिश्ता बढ़ सकता है।


कर्क राशि – Kark Rashi 17 June 2021, Cancer Horoscope 17 June 2021

आप आज लगभग किसी को भी अपनी बात से सहमत कर सकते हैं। घर में कुछ मामले अचानक आपके सामने आ सकते हैं। थोड़ा समय अकेले में बिताएं,आपके लिए अच्छा रहेगा। आप सहयोग और समझौता करने का पक्का इरादा करके ही घर से निकलें। ऑफिस या फील्ड में आपको किसी न किसी मामले में कोई समझौता भी करना पड़ सकता है। जो आने वाले दिनों में आपके फेवर में होगा। आज का दिन मिश्रित फल देने वाला कहा जा सकता है।


सिंह राशि – Singh Rashi 17 June 2021, Leo Horoscope 17 June 2021
किसी पुरानी बात को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा। अगर आप किसी जरूरी काम से बाहर जाने की सोच रहे हैं, तो आज के लिये प्लान टाल दीजिये। जितना हो सके, घर में समय बिताएं. इससे सबके साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। आपके घर में किसी समारोह का आयोजन भी हो सकता है। कुत्ते को रोटी खिलाएं, आपकी सभी परेशानियां दूर होगी। युवक-युवतियों के लिए दिन उत्तम है। साथी का साथ मिलेगा।


कन्या राशि – Kanya Rashi 17 June 2021, Virgo Horoscope 17 June 2021

नए और बड़े निवेश से बचें। वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती है, परन्तु यह अल्पकालिक है। अतः स्वविवेक से काम लें और क्रोध में आकर संबंधों को ख़राब ना करें। पिता से सम्बन्ध यदि किसी भी कारण से बिगड़े हुए हों, तो उसे सुधारें। आपको आशावादी रहना चाहिए और प्रसन्नचित्त मन से अपने मन की बात प्रेमी से कहें।


तुला राशि – Tula Rashi 17 June 2021, Libra Horoscope 17 June 2021
शैक्षणिक मोर्चे पर दबाव आपको कुछ चीज़ों के लायक होने का एहसास कराएगा। मित्रों के सलाह से भी आप के महत्वपूर्ण कार्य पूरे हो पाएंगे। पिछले कुछ दिनों से आ रही परेशानियाँ दूर होंगी। आप अपने माता-पिता को विशेष महसूस कराएंगे। जीवनसाथी के साथ प्रेम पूर्वक व्यवहार करें आपके बीच की कड़वाहट निश्चित ही खत्म हो जायेगी। जिस व्यक्ति से आप विवाह करना चाहते थे वह आपको प्रपोज कर सकता है दिन का लाभ उठाएं।


वृश्चिक राशि – Vrishchik Rashi 17 June 2021, Scorpio Horoscope 17 June 2021
आप नए काम शुरू करने का भी मन बना सकते हैं। दूसरों की बात ध्यान से सुनें. सकारात्मक रहें। काम ज्यादा नहीं रहेगा, फिर भी दिन तेजी से बीत सकता है। ऑफिस के किसी काम में आ रही रुकावट खत्म हो सकती है। आज आपकी मुलाकात कुछ ऐसे लोगों से हो सकती है जो आपके जीवन पर गहरा प्रभाव छोड़ेंगे। पैसों से जुड़े मामलों को खास तरह से निपटा दें। आप बहुत दिनों से मिलने का प्लान कर रहे होंगे तब आज इंतजार खत्‍म होगा और आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। मिलने से पूर्व आप सभी प्रकार की सावधानियों का ध्यान रखें।


धनु राशि – Dhanu Rashi 17 June 2021, Sagittarius Horoscope 17 June 2021
आज आप कोई नई चीज सीखेंगे। दूसरे लोगों की सलाह आज फायदेमंद होगी। नए दोस्तों से मुलाकात आपको फायदा दिलायेगी। आज किसी समारोह में शामिल होने के भी योग हैं। महिलाएं अपने दोस्तों के साथ किटी पार्टी कर सकती हैं। जीवनसाथी से आपको कुछ गिफ्ट मिलेगा। आपको व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में चुनौती आ सकती है। अकेलापन महसूस कर सकते हैं। जरूरत है हिम्मत से काम लेने की। प्यार के रिश्ते आशापूर्ण हैं। कुछ समय लग सकता है आपसी समझ बनाने में। सुन्दर प्रेमी या जीवनसाथी मिलेगा। आपकी सौम्यता लोगों का दिल जीत लेगी।


मकर राशि – Makar Rashi 17 June 2021, Capricorn Horoscope 17 June 2021
वाणी पर संयम रखे। मकर राशि के जातक अपने लव पार्टनर के साथ मौज़ मस्ती कर सकते हैं। इनके जीवन में ख़ुशियों का संचार हो सकता हैं। पारिवारिक मामलों में सचेत रहें। उत्साह में बढ़ोतरी होगी। परीक्षा में आप लोगों को सफलता मिल सकती है। मनमर्जी के कामों के लिए उत्सुक होंगे। जिस स्थिति का सामना कर रहे हैं, उससे आपको फायदा ही होगा। एक-दूसरे के बारे में नई-नई जानकारी हासिल करने का दिन रहेगा। बहुत-सी बातें शेयर करने का दिन रहेगा।


कुंभ राशि – Kumbh Rashi 17 June 2021, Aquarius Horoscope 17 June 2021

आपकी आमदनी में इजाफ़ा हो सकता है। कहीं से अचानक धन लाभ या उपहार मिल सकता है। व्यय पर नियंत्रण रखना होगा। परिस्थितियां आपके पक्ष में होगीं। मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी अथवा प्रेम पात्र पर क्रोध करना उचित नहीं रहेगा। पारिवारिक सन्दर्भ में किसी बुजुग को स्वास्थ्य सम्बन्धी आकस्मिक परेशानी हो सकती है।दीवानापन सा रहेगा विवाह के लिए अधीर हो सकते है. विदेश जाने का योग बन सकता है। जीवनसाथी परेशान हैं। आप उसकी हिम्मत बनिए। आपका सहारा और सलाह उनकी परेशानियों को कम करेगी। प्रेमी का दिल जीतने के लिए आप गिफ्ट खरीद सकते हैं।


मीन राशि – Meen Rashi 17 June 2021, Pisces Horoscope 17 June 2021
नई प्लानिंग और अवसरों को लेकर कोई बड़ा फैसला भी आप कर सकते हैं। नौकरी में नया पद या नए काम का ऑफर मिल सकता है। बड़ी रुकावटें दूर हो सकती हैं। धन लाभ होगा, आमदनी का कोई नया सोर्स बनेगा। आपको कोई यात्रा करनी पड़ सकती है। दूसरों की कही हुई बातों पर ध्यान न दें। आप बहुत दु:खी और परेशान होने के कारण कुछ भी सही समझ नहीं पाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1