कोरोना की वजह से आज भी लुढ़का शेयर बाजार

Share Market में गिरावट का दौर जारी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स आज भी 1000 अंकों की गिरावट के साथ खुला और देखते ही देखते गिरावट 1800 अंकों से ज्यादा की हो गई। सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर इंडेक्स 1844.86 अंकों की गिरावट के साथ 32,258.62 अंकों पर कारोबार करता देखा गया। इंडेक्स के सभी शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते देखे गए।
Corona को देखते हुए अमेरिकी फेड रिजर्व ने इंटरेस्ट रेट जीरो कर दिया है। इसका असर बाजारों पर देखा जा रहा है। दुनियाभर के शेयर बाजारों में कारोबार लाल निशान पर दिखाई दे रहा है। एशियाई बाजारों में सुबह के कारोबार में 7 पर्सेंट तक की गिरावट देखी गई। यूएस स्टॉक्स फ्यूचर्क की बात करें तो यह 4 पर्सेंट से नीचे कारोबार करता देखा गया।

सेंसेक्स के जिन शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है उनमें इंडसइंड बैंक, HDFC, ICICI बैंक और Axis Bank प्रमुख हैं। वहीं निफ्टी पर जेएसडब्ल्यू स्टील, वेदांता, हिंडाल्को आदि गिरने वालों में टॉप पर हैं। वहीं रिवाइवल की खुशी में Yes बैंक के शेयरों में 30 पर्सेंट तक की तेजी दिखी।

शुक्रवार को Share Market में जबर्दस्त उतार-चढ़ाव देखा गया। पहले इसने लोअर सर्किट को छुआ और बाद में सेंसेक्स 1325 अंक और निफ्टी 365 अंकों की उछाल के साथ बंद हुआ। ऐसे में आज बाजार में क्या रुख दिखाई देगा इसपर सभी की निगाहें हैं। अमेरिकी शेयर बाजार डाउ जोन्स शुक्रवार को 1985 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ था।

बीते सप्ताह Share Market में Coronavirus का ‘कहर’ छाया रहा। दुनियाभर के शेयर बाजार इससे प्रभावित हुए। इसका असर घरेलू शेयर बाजारों पर भी पड़ा। यहां भी घबराए निवेशकों ने जमकर बिकवाली की। पिछले सप्ताह सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में बीते सप्ताह 4,22,393.44 करोड़ रुपये की भारी गिरावट आई। सबसे ज्यादा नुकसान में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और रिलायंस इंडस्ट्रीज रहीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1