केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के चेहरे पर युवक ने फेंकी स्याही

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे (Ashwini Choubey) पर भरी भीड़ के बीच स्याही फेंकी गई। अश्विनी चौबे के साथ ये पूरी घटना पटना में हुई जहां दो अज्ञात युवकों ने उनपर स्याही (Ink) फेंकी है। केंद्रीय मंत्री पर स्याही फेंकने के बाद आरोपी युवक फरार हो गया। मंगलवार को केंद्रीय मंत्री डेंगू (Dengue) के मरीजों को देखने और वार्डों का निरीक्षण करने पीएमसीएच (PMCH) पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान ही उनके साथ यह घटना हुई। अश्विनी चौबे जिस वक्त वार्ड का निरीक्षण कर अपनी गाड़ी में सवार होने जा रहे थे, उसी वक्त उन पर स्याही फेंकी गई। स्याही मंत्री के शरीर के साथ-साथ गाड़ी पर भी जा गिरी।

जानकारी के मुताबिक, दो युवाओं ने अश्विनी चौबे के चेहरे को निशाना बनाते हुए स्याही फेंकी और फरार हो गए। स्याही फेंकने के बाद चौबे की सुरक्षा में लगे जवानों ने दोनों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। अश्विनी चौबे ने स्याही फेंकने की इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये वही लोग हैं जो अपराध जगत से नाता रखते हैं और किसी जमाने में अपराध के क्षेत्र में काफी आगे थे।

इससे पहले चौबे ने पीएमसीएच अस्पताल में डेंगू के मरीजों का हाल जाना। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार से किसी को कोई भी दिक्कत है तो वो यहां बने स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क कर सकते हैं। उन्‍होंने बताया कि हालात पर बराबर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी बात नहीं है कि बड़े पैमाने पर डेंगू फ़ैल गया है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। अश्विनी चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री भी नजर रख रहे हैं। डेंगू बीमारी है और कोई भी बीमारी फैलती है, लेकिन इससे घबराने की जरूरत नही हैं। उन्होंने कहा कि वह स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1