देश के सबसे ज्यादा लोकप्रिय बनकर उभरे CM योगी

वैश्विक महामारी और Lockdown के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक सच्चे कर्मयोद्धा बनकर उभरे हैं। अथक परिश्रम व निरंतर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर योगी आदित्यनाथ देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बन गए हैं। फेम इंडिया मैगजीन के एक सर्वे में CM योगी ने लोकप्रियता के मामले में PM मोदी के बाद दूसरा स्थान हासिल किया है। योगी ने देश के गृहमंत्री अमित शाह को भी पीछे छोड़ दिया है।

फेम इंडिया ने देश के 50 प्रभावशाली लोगों की सूची जारी की है। जिसमें नेता, उद्योगपति, नौकरशाह और पत्रकार शामिल हैं। फेम इंडिया के सर्वे के अनुसार लोकप्रियता के मामले में देश में PM मोदी पहले नंबर पर हैं। दूसरे नंबर पर CM योगी हैं। जबकि गृहमंत्री अमित शाह तीसरे पायदान पर हैं।

दिग्गत उद्योगपति रतन टाटा चौथे, भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी पांचवें, केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन छठे और ओडिशा के CM नवीन पटनायक 10वें नंबर पर हैं। सूची में CM योगी सहित 8 मुख्यमंत्रियों ने जगह बनाई है। सर्वे में 99 प्रतिशत से अधिक लोगों ने PM मोदी को बेहद प्रभावशाली नेता और जननायक माना है। फेम इंडिया ने व्यक्तित्व, प्रभाव, दूरदर्शिता, विकासात्मक शैली आदि विषयों पर देश भर के 12 हजार प्रबुद्ध लोगों के बीच सर्वे किया है।

कोरोना महामारी के बाद से ही CM योगी ने जनता को तरह से राहत पहुँचाने के लिए दिन-रात अथक मेहनत और लगातार मॉनीटरिंग की है। योगी ने प्रभावित जिलों का दौरा कर खुद व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे हैं। जिम्मेदारी में लापरवाही करने वाले अधिकारियों को CM योगी सबक सिखाने में भी देरी नहीं की। चाहे वह नोएडा के जिलाधिकारी रहे हों या फिर आगरा के CMO। प्रवासी श्रमिकों को लेकर भी CM योगी ने बेहतर से बेहतर इंतजाम किए। हालांकि विपक्ष लगातार इस मुद्दे पर योगी सरकार पर हमलावर है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1