लॉकडाउन ने ‘लॉक’ किया सोने का आयात

भारत में सोने-चांदी के आभूषणों को समृद्धि का प्रतीक समझा जाता है। भारतीयों में हमेशा से इन महंगी धातुओं के आभूषणों के प्रति गहरी रुचि रही है। इसलिए सोना-चांदी का बाजार हर काल में चमकता रहा है। लेकिन Corona महामारी ने सोना-चांदी के घरेलू व्यापारी को ग्रहण लगा दिया है। वर्ष 2020 की शुरूआत से ही सोने के आयात में कमी आई है। अप्रैल में लगातार पांचवें महीने में सोने के आयात में गिरावट दर्ज की गयी है।

भारत समेत वैश्विक Lockdown के चलते अप्रैल 2020 में स्वर्ण आयात ने करीब 100 फीसदी गिरावट दर्ज करते हुए यह 28 लाख डॉलर रहा है। इसी समय में पिछले वर्ष यानी अप्रैल 2019 पर गौर करें तो स्वर्ण आयात 39.7 अरब डॉलर था। जानकारी के अनुसार इस वर्ष मार्च महीने में देश में सोने का आयात मात्र 25 टन का रहा। जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 93 टन से ज्यादा था।

हालांकि सोने का आयात घटने से देश का व्यापारिक घाटा कम हुआ है। सोना आयात में दिसंबर 2019 से गिरावट जारी है। जिसका सकारात्मक असर व्यापारिक घाटे को कम करने में हुआ है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल 2019 में भारत का व्यापार घाटा 15.33 अरब डॉलर था। लेकिन सोने का आयात घटने से अप्रैल 2020 में यह 6.8 अरब डॉलर रह गया।

भारत दुनिया का सबसे बड़ा स्वर्ण आयात करने वाला देश है। लेकिन पिछले वर्ष दिसंबर से सोने के आयात में गिरावट आने लगी। जो धीरे-धीरे बढ़ती गई। अप्रैल महीने में यह गिरावट करीब 100 फीसदी पर पहुंच गयी। इसके पीछे वैश्विक महामारी कोरोना और Lockdown हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भले ही सोने की कीमत बढ़ी हो लेकिन भारत के घरेलू बाजारों में सोने की बिकवाली लगभग ठप हो गयी। भारत से रत्न और आभूषण निर्यात में अप्रैल माह में लगभग 100 फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी। अप्रैल 2020 में यह बाजार मात्र 3.6 करोड़ का रहा। भारत में हर वर्ष 800 से ज्यादा टन सोने का आयात होता है।

भारतीय बाजारों में सोने की कीमत की बात करें तो पिछले वर्ष की अंतिम तिमाही से ही सोने का भाव लगातार उतार-चढ़ाव पर रहा। दिसंबर 2019 से सोने के भाव में तेजी आई जो जनवरी 2020 आते-आते 40 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसके बाद लगातार सोने ने महंगाई के रिकार्ड बनाए और ध्वस्त किए। वर्तमान समय में भारतीय बाजारों में 24 कैरेट सोने का दाम करीब 47 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम है। बाजार के जानकारों का कहना है कि सोने का भाव आने वाले दिनों में 50 हजार के पार भी जा सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1