Women Reservation

Women Reservation: लागू हो गया महिला आरक्षण! 33% सीटों पर इस पार्टी की महिलाएं लड़ेंगी चुनाव

Women Reservation: आंध्र प्रदेश की सत्तारूढ़ तेलुगु देशम पार्टी (TDP) ने बड़ा फैसला किया है. चंद्रबाबू नायडू की पार्टी ने राज्य में होने वाले सभी आगामी चुनावों में महिलाओं को 33 फीसदी सीटों पर आरक्षण देने का संकल्प किया है.

महिलाओं को टिकट बंटवारे में 33 फीसदी आरक्षण के प्रस्ताव को टीडीपी के कार्यकारी अध्यक्ष नारा लोकेश ने महानाडु में पेश किया. लोकेश ने कहा कि विपक्षी दलों ने संसद सत्रों के दौरान महिला आरक्षण विधेयक का विरोध किया था, लेकिन तेलुगु देशम पार्टी ने विधेयक के बावजूद महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है.

नारा लोकेश ने ऐलान किया कि 2029 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में टीडीपी 33 फीसदी सीटों पर महिलाओं को आरक्षण देगी. उन्होंने कहा कि भले ही महिला आरक्षण बिल देश में लागू हो या नहीं.

यह सिर्फ वादा नहीं, जिम्मेदारी और वादा- नारा लोकेश

टीडीपी के महानाडु कॉन्क्लेव में ऐतिहासिक प्रस्ताव पेश करते हुए लोकेश ने कहा कि यह वादा सिर्फ एक नारा नहीं है, बल्कि भारत के भविष्य के लिए एक जिम्मेदारी और वादा है. उन्होंने कहा, ‘हमें और ज्यादा महिला विधायक-सांसद, ज्यादा महिला लीडर और ज्यादा महिला पॉलिसी मेकर्स की जरूरत है. महिलाएं TDP के भविष्य को लीड करने में कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगी. यह हमारा संकल्प, हमारी ज़िम्मेदारी और हमारा कमिटमेंट है.’

नारा लोकेशन ने विपक्षी पार्टियों पर पार्लियामेंट में महिला रिजर्वेशन बिल में रुकावट डालने और महिला सशक्तिकरण को सच में सपोर्ट न करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कई पार्टियां चुनाव के समय सशक्तिकरण की बात करती हैं, लेकिन सत्ता में आने के बाद महिलाओं को भूल जाती हैं, जबकि TDP ने हमेशा सिद्धांत और व्यवहार दोनों में महिला एम्पावरमेंट पर भरोसा किया है.’

महिलाओं को गवर्नेंस में फैसले लेने चाहिए: टीडीपी वर्किंग प्रेसिडेंट

उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति का अगला दौर महिला लीडरशिप का होना चाहिए. उन्होंने कहा कि NDA सरकार ने महिला आरक्षण बिल लाकर एक ऐतिहासिक कदम उठाया है. टीडीपी नेता ने कहा कि महिलाओं को सिर्फ वेलफेयर स्कीम का फायदा उठाने वाला नहीं रहना चाहिए, बल्कि उन्हें गवर्नेंस और पॉलिटिक्स में फ़ैसले लेने वाले के तौर पर उभरना चाहिए.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1