Imran Khan is apologist and hates women

विवादों में फंसे पाक‍िस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान

पाक‍िस्‍तान के प्रधानमंत्री Imran Khan का यौन हिंसा पर दिया बयान सुर्खियों में हैं। अपने इस बयान के कारण वह देश में उदारवादी मुस्लिम महिलाओं के निशाने पर हैं। 2 महीने पूर्व वह Pakistan में यौन हिंसा पर बेतुका बयान दे चुके हैं। एक बार उन्‍होंने फ‍िर महिला विरोधी बयान देकर विपक्ष के निशाने पर हैं। एक साक्षात्‍कार में उन्‍होंने यौन हिंसा के लिए सीधे तौर पर महिलाओं को जिम्‍मेदार माना है। उन्‍होंने पर्दा प्रथा का पक्ष लेते हुए कहा कि इसके खत्‍म होने से समाज में यौन शोषण बढ़ा है।

प्रधानमंत्री Imran Khan ने समाज में बढ़ते यौन हिंसा के लिए महिलाओं को जिम्मेदार ठहराया है। उन्‍होंने महिलाओं को पर्दे में रहने की सलाह दी है। उन्‍होंने जोर देकर कहा कि समाज में यौन हिंसा की बढ़ती घटनाओं के पीछे महिलाओं के छोटे कपड़े जिम्‍मेदार है। एचबीओ एक्‍सिओस की दिए अपने एक साक्षात्‍कार में उनसे देश में बढ़ते यौन अपराधों को लेकर सवाल पूछा गया था। इसके उत्‍तर में उन्‍होंने इसके लिए पर्दा प्रथा के खत्‍म होने और छोटे कपड़ों को जिम्‍मेदार माना। इस क्रम में उन्‍होंने कहा कि अगर कोई महिला कम कपड़े पहनती है, तो इसका सीधा असर पुरुषों पर पड़ेगा। उन्‍होंने कहा कि पुरुष कोई रोबोट नहीं है कि इसका असर उस पर नहीं पड़े। उन्‍होंने इसे कॉमन सेंस कहा।

पाकिस्‍तान पीएम ने कहा डिस्‍को और नाइट क्‍लब के चलते यौन हिंसा में इजाफा हुआ है। उन्‍होंने कहा कि हमारे देश में न डिस्को हैं और न ही नाइट क्लब। यहां का समाज एकदम अलग है। Pakistan में जीने का अंदाज अलग है। उन्‍होंने कहा कि अगर आप यहां पर प्रलोभन बढ़ाएंगे और युवाओं को कहीं जाने का मौका नहीं होगा, तो इसके कुछ न कुछ परिणाम तो सामने आएंगे ही। जब उनसे अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट स्‍टार के तौर पर उनके जीवन के बार में सवाल किया गया तो वह टाल गए। उन्‍होंने कहा यह मेरे बारे में नहीं है। यह सवाल हमारे समाज के बारे में है।

पाकिस्‍तान प्रधानमंत्री इसके पूर्व भी महिलाओं को लेकर ऐसे विवादित बयान दे चुके हैं। देश में यौन हिंसा की बढ़ती घटनाओं पर घिरे Imran Khan ने एक बार फ‍िर अटपटा बयान दिया है। उन्‍होंने महिलाओं को पर्दा करने की सलाह दे डाली थी। इसके पूर्व पर्दा प्रथा को कमजोर करने के लिए और अश्‍लीलता के लिए भारत और यूरोप को जिम्‍मेदार ठहराया था। इमरान ने कहा था कि हमें पर्दा प्रथा की संस्‍कृति को बढ़ावा देना होगा, ताकि प्रलोभन से बचा जा सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1