delhi me barish kab

इन राज्यों में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश की चेतावनी,जानिए आपके क्षेत्र में मौसम का हाल

Monsoon Update: दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों को अभी मानसून के लिए एक हफ्ते तक और इंतजार करना होगा। पछुआ हवा के चलते दक्षिण पश्चिम Monsoon बहुत धीमी गति से आगे बढ़ रहा है और राष्ट्रीय राजधानी तक उसके पहुंचने में हफ्ते भर का समय और लगने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब को छोड़कर दक्षिण पश्चिम Monsoon देश के अधिकतर भागों तक पहुंच गया है। IMD के मुताबिक इस साल के मानसून की सबसे खास बात है कि यह देश के पूर्वी, मध्य और पश्चिमोत्तर के आसपास के इलाकों में सामान्य से कम समय में ही पहुंच गया है। आमतौर इन इलाकों में Monsoon के पहुंचने में सात से 10 दिन का समय लगता है। हालांकि, देश के शेष भाग में अगले सात दिनों में इसके पहुंचने की संभावना नहीं है।

कब तक दिल्ली पहुंचेगा मानसून

IMD के क्षेत्रीय पूर्वानुमान विभाग के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा है कि 26 जून के आस पास दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में हल्की बारिश होने की संभावना है, लेकिन इस क्षेत्र को मानसूनी बारिश के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने पहले 15 जून तक ही Monsoon के दिल्ली पहुंचने का अनुमान व्यक्त किया था। सामान्य तौर पर 27 जून तक Monsoon दिल्ली पहुंचता है और आठ जुलाई तक पूरे देश में उसकी पहुंच हो जाती है। मौसम का पूर्वानुमान व्यक्त करने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के महेश पलावत ने कहा कि इस महीने के आखिर तक ही Monsoon के दिल्ली पहुंचने की संभावना है। उन्होंने कहा कि पछुआ हवा के चलते Monsoon के आगे बढ़ने में रूकावट आ रही है। यह स्थिति अभी एक हफ्ते तक बने रहने की संभावना है।

उत्तर भारत में मानसून पहुंचने में अभी देरी

मौसम विभाग के मुताबिक Monsoon के राजस्थान, गुजरात के शेष हिस्से, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली तक पहुंचने के लिए वायुमंडल संबंधी स्थितियां अब भी अनुकूल नहीं हैं। चक्रवातीय प्रवाह पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में बना हुआ है और वहां पश्चिमी विक्षोभ की भी स्थिति है। IMD के महानिदेशक एम. महापात्र ने कहा कि ये स्थितियां Monsoon के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल नहीं हैं। हालांकि, अगले दो-तीन दिनों में गुजरात और उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों में मानसूनी गतिविधि दिख सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश में वर्तमान चक्रवातीय स्थिति के कारण मानसून उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों में अगले 5 दिनों में धीरे-धीरे पहुंच सकता है। Monsoon पश्चिम उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पहुंच गया है। Monsoon की उत्तरी सीमा दीव, सूरत, नंदरबार, भोपाल, नौगोंग, हमीरपुर, बाराबंकी, बरेली, सहारनपुर, अंबाला और अमृतसर से गुजर रही है। इसके अलावा अगले दो-तीन दिनों में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में कई जगहों पर तेज से भारी वर्षा हो सकती है।

ओडिशा, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। सिक्किम, बिहार के कुछ हिस्सों, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों और तमिलनाडु के कुछ भागों में एक या दो तेज बारिश के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पूर्वी मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्व राजस्थान, दक्षिण-पश्चिम एमपी, कोंकण और गोवा और गुजरात क्षेत्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।पश्चिमी हिमालय, तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक में छिटपुट हल्की बारिश हो सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1