Delhi Nabi Karim metro station

दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी: बनेगा 12 मंजिला मेट्रो स्टेशन,यात्रियों को मिलेंगी सुविधा

पुरानी दिल्ली के सघन इलाके नबी करीम में बनने वाले Metro स्टेशन की इमारत 12 मंजिल की होगी, Metro स्टेशन के ऊपर पार्किंग और शॉपिंग कांप्लेक्स की सुविधा भी मिलेगी। ऐसा पहली बार होगा जब एक ही इमारत में ये तीनों सुविधाएं एक साथ मिलेंगी। यही नहीं यह 2 Metro लाइनों का इंटरचेंज भी होगा, जो आरके आश्रम-जनकपुरी कॉरिडोर और इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर को जोड़ेगी। इसके लिए उत्तरी दिल्ली नगर निगम और Delhi Metro के बीच करार हुआ है। इसके लिए निगम ने 26,198 वर्गमीटर जमीन DMRC को दी है। इसे 2023 के आरंभ में पूरा कर लेने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यालय में शुक्रवार को यह करार हुआ।

इस पर उत्तरी दिल्ली नगर निगम के आयुक्त ज्ञानेश भारती और Delhi Metro रेल निगम (डीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक मंगू सिंह ने उपराज्यपाल अनिल बैजल व उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए हैं। इसमें जमीन के भीतर 3 मंजिल में मेट्रो, इसके ऊपर 3 मंजिल में शॉपिंग कांप्लेक्स जबकि ऊपर की 6 मंजिल में पार्किंग बनाई जाएगी। उपराज्यपाल राजनिवास से वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यह परियोजना समय पर पूरी करने के लिए नगर निगम और DMRC की संयुक्त निगरानी टीम गठित की जानी चाहिए।


महापौर जय प्रकाश ने कहा कि यह परियोजना निगम के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इससे सबसे ज्यादा लाभ पुरानी दिल्ली के निवासियों को मिलेगा और यहां विकास को भी गति मिलेगी।
वहीं, आयुक्त ज्ञानेश भारती ने कहा कि ईदगाह रोड सदर बाजार में यह परियोजनाएं उत्तरी दिल्ली नगर निगम और Delhi Metro के लिए महत्वपूर्ण थी। इसके लिए प्रबंध संचालक, Delhi Metro और आयुक्त, दिल्ली नगर निगम की बैठक के दौरान यह तय किया गया कि दोनों ही परियोजनाओं को एकीकृत कर एक साथ विकसित किया जा सकता है।

यह नबी करीम समेत पूरी पुरानी दिल्ली के लिए किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है। इससे पुरानी दिल्ली को आधुनिक शॉपिंग कांप्लेक्स और पार्किंग की सुविधा मिलने के साथ ही जाम की समस्या से मुक्ति भी मिलेगी। इसके बहुमंजिला पार्किंग स्थल में एक साथ 3,000 कारें खड़ी की जा सकेंगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1