Patna

खान सर के कोचिंग पर क्यों हुआ हमला? गुरु रहमान ने बताया, क्या है ‘पूरा मामला…’

खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर हुए हमले के मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के संचालक रौशन आनंद सहित तीन लोगों को पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस मामले में चर्चित कोचिंग शिक्षक गुरु रहमान ने एबीपी न्यूज़ से बुधवार (03 जून, 2026) को बातचीत में बताया कि क्या कुछ मामला है. कई राज उन्होंने बताए.

गुरु रहमान के अनुसार, पूरा मामला सिपाही भर्ती परीक्षा के रिजल्ट से जुड़ा है. हाल ही में सिपाही भर्ती परीक्षा में 19,838 अभ्यर्थियों का रिजल्ट हुआ है. रिजल्ट जारी होने के बाद कोचिंग संस्थान अपने-अपने छात्रों का सम्मान करने में जुट गए. बीते 31 मई को ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान में भी चयनित सिपाही अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया. खान सर के कोचिंग में भी सम्मान समारोह हुआ लेकिन विवाद का पूरा मामला आंकड़ों के खेल का है.

अलग-अलग कोचिंग ने किया अपना-अपना दावा
दरअसल विवाद का कारण है कि इन दोनों संस्थानों ने बड़े-बड़े पोस्टर लगा दिए. एक कोचिंग की ओर से दावा किया गया कि सिपाही भर्ती में 12 हजार बच्चों का रिजल्ट हुआ है. दूसरे संस्थान ने दावा किया कि उसके यहां से 10 हजार बच्चे चयनित हुए हैं.

गुरु रहमान ने बताया कि दोनों कोचिंग के पोस्टर को लेकर विवाद हुआ है. उन्होंने कहा कि ये आंकड़े अपने आप में दर्शा रहे हैं कि ये कितने झूठ हैं. रिजल्ट हुआ है 19,838 पदों पर और इन दोनों कोचिंग के दावे के आंकड़ों को मिला दें तो 22,000 हो जाते हैं.

गुरु रहमान ने कहा, “मेरा मानना है कि पटना और बिहार के अन्य जिलों के अलावा बिहार के बाहर भी कई कोचिंग संस्थान हैं जहां से कई अभ्यर्थी पास हुए हैं. हमारे कोचिंग संस्थान से 4000 से अधिक अभ्यर्थी पास हुए हैं. इन सबका आंकड़ा जोड़ दें तो उतना रिजल्ट भी नहीं आया है.

खान सर की भी हो गिरफ्तारी
गुरु रहमान ने बताया कि जहां तक मुझे जानकारी मिली है कि रात्रि में दोनों संस्थान के लोगों के बीच पहले मारपीट हुई है और एक-दूसरे का पोस्टर फाड़ा गया है, लेकिन गोली चलने की बात पूरी तरह से गलत है. इसमें पुलिस को भी गुमराह किया गया है. पुलिस ने रौशन आनंद और उनके लोगों को गिरफ्तार किया है तो दूसरे पक्ष से भी गिरफ्तार करना चाहिए. खान सर की भी गिरफ्तारी होनी चाहिए.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1