Fire

दिल्ली अग्निकांड पर होटल मालिक का ये बेहूदा जवाब,’दिल्ली में सब चलता है

दिल्ली में हुए मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सरकार एक्शन मोड में हैं। ऐसे में सभी अवैध होटल और गेस्ट हाउस के मालिक अपने होटल बंद कर रहे हैं। इस बीच होटल के मालिक लवकेश बजाज ने पूछताछ में चौकाने वाले जवाब दिए हैं। दिल्ली पुलिस की पूछताछ में लवकेश बजाज ने कबूल किया है कि उसने होटल के कमरों की संख्या इसलिए बढ़ाई क्यों कि कमाई अच्छी हो रही थी और दिल्ली में सब चलता है। लवकेश बजाज ने पुलिस को बताया कि उसने दमकल विभाग से एनओसी नहीं ली थी।

दिल्ली पुलिस आज लवकेश बजाज को कोर्ट में पेश करके रिमांड मांगेगी। आरोपी लवकेश बजाज ने बताया है कि हादसा होते ही वह मौके से फरार हो गया था। वह डर के कारण भाग गया था। इसी वजह से वह घर भी नहीं गया और सड़कों पर घूमता रहा।

तीन साल पहले खरीदी थी बिल्डिंग
आरोपी ने खुलासा किया की उसने तीन साल पहले अहुलवालिया नाम की एक पार्टी से ये बिल्डिंग ली थी और उसमे होटल कम गेस्ट हाउस चला रहा था। उसने बताया कि पहले यहां खादी की दुकान थी। जब ये बिल्डिंग ली थी उस वक्त ये काफी जर्जर थी। पूछताछ में वो दावा कर रहा है कि उसने बीएनबी, यानी बेड एंड ब्रेकफास्ट, टूरिस्ट ,हेल्थ रेस्टोरेंट की परमिशन ली थी, लेकिन दिल्ली पुलिस उसके इस दावों की जांच करवा रही है। आरोपी लवकेश को करीब 2 बजे के आसपास कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस 3 से 4 दिन की रिमांड मांग सकती है।

होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत
मालवीय नगर में होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई। इनमें 12 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि होटल में प्रवेश और निकास का केवल एक ही रास्ता था, खिड़कियां स्थायी रूप से सील थीं और मुख्य दरवाजा सेंसर से संचालित होता था। इन सभी कारणों से इमारत एक तरह से मौत का जाल बन गई थी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दक्षिण दिल्ली के जिलाधिकारी से मालवीय नगर अग्निकांड की विस्तृत रिपोर्ट मांगी और चेतावनी दी कि अगर कोई लापरवाही पाई गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस त्रासदी के लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1