Solar eclipse of December 14

14 दिसंबर को लगेगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां-कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण

10 दिन बाद यानी 14 दिसंबर को इस साल का अंतिम Surya Grahan लगने जा रहा है। 14 दिसंबर, दिन सोमवार को लगने वाला यह Surya Grahan भारत में शाम को 7 बजकर 3 मिनट पर शुरू होगा। तकरीबन 5 घंटे तक चलने वाला यह Surya Grahan अगले दिन यानी 15 दिसंबर को रात 12 बजकर 23 मिनट पर समाप्त होगा। Surya Grahan की इस खगोलीय घटना को भारत के अलावा दुनिया के अन्य देशों में देखा जा सकेगा।

14 दिसंबर को लगने वाला Surya Grahan अटलांटिक महासागर, दक्षिण अमेरिका और अफ्रीका के कई देशों में देखा जा सकेगा। वहीं, हमारे देश भारत में Surya Grahan के नहीं देखें जाने के चलते इसका धार्मिक महत्व नहीं माना जा रहा है। भारत में दिखाई नहीं देखे जाने से Surya Grahan का सूतक काल मान्य नहीं होगा।

भारत में नहीं होगा सूतक काल
भारत में यह Surya Grahan दिखाई नहीं देगा। ऐसे में 14 दिसंबर को Surya Grahan के दिन सामान्य दिनों की तरह दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे देश में मंदिर और अन्य धार्मिक स्थल खुले रहेंगे। इसके साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण के नियमों का पालन करते हुए सभी धार्मिक कार्यक्रम जारी रहेंगे। इस दौरान पूजा अर्चना करते समय Covid-19 की सतर्कता को लेकर सुरक्षा नियमों के पालन का भी ख्याल रखा जाएगा।


दिल्ली से सटे नोएडा सेक्टर-55 सी ब्लॉक शिव शक्ति मंदिर के पुजारी राम नारायण शास्त्री का कहना है कि साल का अंतिम Surya Grahan 14 दिसंबर 2020 को लगेगा। इससे पहले साल का पहला Surya Grahan 21 जून 2020 को लगा था। इस Surya Grahan लगभग 5 घंटे का होगा। यह भारत में नहीं दिखाई देगा, ऐसे में सूतक काल भी नहीं लगेगा। बावजूद इसके Surya Grahan लगने से आस्थावान लोग सूतक काल मानकर कोई भी शुभ काम नहीं करते हैं, चाहें सूर्य ग्रहण उनके यहां पर दिखे या नहीं।


गौरतलब है कि Corona और 2 दर्जन से अधिक भूकंप समेत कई तरह की उथल-पुथल वाले वर्ष 2020 में कुल 6 ग्रहण लगे हैं। इनमें 3 चंद्र ग्रहण हैं और 2 सूर्य ग्रहण हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1