INDIA

पश्चिम बंगाल: बलात्कार और हत्या के आरोपी की पीट-पीटकर हत्या, बोरी में मिला मासूम का शव

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर इलाके में 11 साल की मासूम की रेप के बाद हत्या कर दी गई. इस मामले पर अब एक बड़ी जानकारी मिली है. 11 साल की बच्ची का शव रविवार (5 जुलाई) को बरामद हुआ था. इसके बाद भीड़ ने बलात्कार और हत्या के आरोपी एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी.

रिपोर्ट के मुताबिक, एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सूर्यपुर हाट इलाके में एक लड़की का शव बोरी में भरा मिला था. इसके बाद स्थानीय लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया और बारुईपुर-जयनगर सड़क को जाम कर दिया. भीड़ ने टायर जलाए और कुछ पुलिस गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया. प्रदर्शनकारी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे.

प्रेसिडेंसी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक कांकर प्रसाद बरुई ने बताया कि एक लड़की की मौत में शामिल होने के आरोप में गुस्साई भीड़ ने एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि लड़की की मौत के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मृत लड़की के पिता से फोन पर बात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी और उन्हें कानून के मुताबिक सजा दी जाएगी.

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने फोन पर क्या कहा

प्रदर्शनकारियों से सड़क जाम हटाने की अपील करते हुए पुलिस महानिरीक्षक बरुई ने कहा कि अपराध से जुड़े सभी लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा और मुकदमे के बाद उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी. उन्होंने कहा, ‘मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मुझे फोन किया और कहा कि सभी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और उन्हें सजा दी जाएगी.’

बरुई ने कहा कि वह मंगलवार को मृत लड़की के माता-पिता से मिलेंगे और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा देंगे. पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि दोषियों को पकड़ने के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा. इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने लड़की के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाने दिया और सड़क जाम हटा दिया. पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

लड़की शनिवार दोपहर दोस्त के जन्मदिन के लिए उपहार खरीदने घर से निकली थी और उसके बाद लापता हो गई. लड़की के परिजनों ने आरोप लगाया कि चार लोग उसे जबरन अपने साथ ले गए. इस घटना को लेकर पश्चिम बंगाल की भारतीय जनता पार्टी सरकार की आलोचना करते हुए डायमंड हार्बर से तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि राजनीतिक संबंध जांच को प्रभावित कर रहे हैं.

उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘भाजपा महिलाओं की सुरक्षा और हिफाजत का वादा करके बंगाल में आई थी. इसके बजाय, ऐसी हर घटना उसके खोखले वादों पर नए सवाल खड़े करती है.’ बनर्जी ने यह भी कहा, ‘भाजपा सिर्फ महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल नहीं रही है, बल्कि उसने ऐसा माहौल भी बनाया है, जिसमें जघन्य अपराधों के आरोपियों को यह विश्वास होने लगता है कि उन्हें राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है.’

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1