कहीं बारिश, कहीं बर्फबारी के कारण शीतलहर जैसे हालात, जानें उत्तर से दक्षिण तक सभी राज्यों का हाल

उत्तरी पाकिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ (Rain,western disturbance) सक्रिय होने के कारण कई राज्यों में आने वाले समय में मौसम (snowfall) करवट (Weather) बदल ले है। मौसम (27 February) से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें nvr24.com के साथ…

IMD के अनुसार, उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। ADG आनंद शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिमी मध्य प्रदेश में तापमान सामान्य से अधिक है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में गुरुवार को तापमान सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस अधिक था जहां अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

रविवार को भी आगरा यूपी का तीसरा गर्म शहर बना रहा. प्रदेश में सबसे गर्म शहर बांदा रहा, जहां तापमान 35.2 डिग्री पर रहा, जबकि दूसरे नंबर पर वाराणसी रहा, जहां 34.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिमी मध्य प्रदेश में तापमान सामान्य से अधिक है जिससे लोग परेशान हैं।

उत्तर पश्चिम में विक्षोभ सक्रिय होने से पहाड़ों पर बर्फबारी होने के साथ ही रविवार को दिल्ली-एनसीआर सहित मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार कश्‍मीर में रविवार की शाम से मौसम में सुधार होने की उम्मीद है।

श्रीनगर समेत कश्मीर के कई हिस्सों में ताजा बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग ने कहा कि कुपवाड़ा जिले के माछिल और जेड-गली इलाकों में एक फुट से ले कर18 इंच के बीच बर्फबारी हुई। गुलमर्ग, बारामुला और सोनमर्ग में सात इंच तक बर्फबारी हुई। श्रीनगर में शुक्रवार रात से बारिश हो रही है। शनिवार को यहां ओले गिरे और बर्फबारी हुई।

कश्मीर में शनिवार को ताजा बर्फबारी हुई जिससे घाटी में शीतलहर जैसी स्थिति पुनः उत्पन्न हो गई। पिछले सप्ताह घाटी में दिन का तापमान सामान्य से कई डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1