Gupteshwar Pandey Song

सुशांत केस से वीआरएस का लेना देना नहीं, 34 साल की नौकरी में 50 एनकाउंटर किए-गुप्तेश्वर पांडे

बिहार के DGP Gupteshwar Pandey पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। पहले रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर वह चर्चा में आए। अब उन्होंने VRS यानि स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली है। ख़बर यह भी है कि वे बिहार विधानसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। इन सबके बीच उनका एक गाना भी रिलीज़ हो गया है।

बिग बॉस के पूर्व प्रतिभागी और गैंग ऑफ़ वासेपुर- मुक्केबाज़ जैसी फ़िल्मों में गा चुके Deepak Thakur ने एल्बम रिलीज़ किया है। डीटी प्रोडक्शन के लेबल के नीचे बने इस गाने में गुप्तेश्वर पांडेय खुद भी फीचर हैं। इसके अलावा वीडियो में Deepak Thakur भी नज़र आए हैं। रॉबिनहुड बिहार के नाम इस गाने में गुप्तेश्वर पांडेय की तारीफ में काफी कुछ कहा गया है। इसके अलावा कुछ-कुछ बिहार लुक भी नज़र आ रहा है।


दीपक ठाकुर की बात करें, तो उन्हें पहली बार नाम गैंग्स ऑफ़ वासेपुर के जरिए मिला। अनुराग कश्यप अपनी फ़िल्म के लिए कुछ रिजनल गायकों का इंतज़ार था। इस बीच Deepak Thakur को उन्होंने अपनी फ़िल्म में गाने का मौका दिया। इसके बाद दीपक एक बार फिर स्क्रीन से गायब हो गए। दोबारा दीपक को एक बार फिर अनुराग ने अपनी फ़िल्म मुक्काबाज़ में मौका दिया।


मुक्काबाज़ के बाद दीपक को बिग बॉस से ऑफ़र मिला। दीपक बिग बॉस के 12वें सीजन में शामिल हुए। वहां से उन्होंने काफी फेम मिला। इसके बाद अनूप जलोटा ने उन्हें अपनी एल्बम में कास्ट किया। अब दीपक खुद के यूट्यूब चैलन पर लगातार नए गाने रिलीज़ कर रहे हैं। इसके अलावा बिहार में बाढ़ पीड़ितों की मदद को लेकर भी दीपक चर्चा में रह चुके हैं। उनका खुद का गांव भी बाढ़ से परेशान था। तब दीपक ने आगे बढ़ते हुए लोगों को राशन की व्यवस्था की थी।
चुनाव लड़ने के कयास पर क्या बोले

गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि चुनाव मैं लड़ूंगा ये मैंने कब कहा। हालांकि बक्सर, औरंगाबाद, वाल्मीकिनगर से भी लोग चुनाव लड़ने के लिए बोल रहे हैं। Gupteshwar Pandey ने बिहार के मुख्यमंत्री नतीश कुमार की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बेहतर प्रशासक और हस्तक्षेप नही करने वाले मुख्यमंत्री हैं।

असल में, बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुखर रहे DGP Gupteshwar Pandey के VRS लेने को लेकर तमाम कयास लगाए जाने लगे हैं। सुशांत सिंह मामले में जांच को लेकर मुंबई से लेकर पटना तक काफी हंगामा देखने को मिला, जिसमें गुप्तेश्वर पांडे काफी सक्रिय रहे। लेकिन उनके विधानसभा चुनाव से पहले VRS लेने को लेकर शिवसेना ने निशाना साधा है।
शिवसेना ने साधा निशाना

वीआरएस लेने पर शिवसेना की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने गुप्तेश्वर पांडे पर निशाना साधा है। प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि अगर राजनीति करनी है तो जम के करो, चुनाव लड़ना है तो साहस और सत्य पर लड़ो। मगर इस ‘गुप्त’ तरीके से किसी की दुर्भाग्यपूर्ण मौत से अपने कैंपेन की शुरुआत करना, बहुत दुखदाई और दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि भगवान आपको सफलता से पहले सदबुद्धि दे, यही मनोकामना है।

गुप्तेश्वर पांडे ने ऐसे समय में VRS लिया है जब बिहार विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। लिहाजा उनके चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हैं। कहा जा रहा है कि वह NDA के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव में किस्मत आजमा सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसे राजनीति से जोड़े जाने को खारिज किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1