पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल का दावा- AAP के 14 विधायक भाजपा के संपर्क में

दिल्ली विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही नेताओं की बयानबाजी तेज हो रही है। इसी कड़ी में आप नेता संजय सिंह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा नेता विजय गोयल के घर के सामने प्रदर्शन किया तो भाजपा ने भी आप को करारा जवाब दिया है। पलटवार करते हुए विजय गोयल ने कहा कि संजय सिंह अपनी पार्टी में मनीष सिसोदिया के competitor हैं। केजरीवाल पार्टी में सिसोदिया को ज्यादा अहमियत देते हैं, इसलिए अपनी अहमियत बढ़ाने के लिए मेरे घर के बाहर धरना देने आए थे। मुख्यमंत्री के चेहरे के सवाल पर विजय गोयल ने दो टूक जवाब देते हुए कहा की आम आदमी पार्टी पहले अपना घर बचाये, उनके तो घर मे पहले ही भगदड़ मची है, विजय गोयल ने आम आदमी के 14 विधायकों के संपर्क मे होने का दावा भी किया

उन्होंने मुख्यमंत्री पर आरोप लगते हुए कहा की दिल्ली के बारे में भाजपा विधायकों को विधानसभा में बोलने नहीं देते हैं। उन्हें बताना चाहिए कि प्रदूषण, अनधिकृत कालोनी, नए स्कूल कॉलेज सहित दिल्ली के लोगों से किए गए अन्य वादों का क्या हुआ। उन्होने बताया की जिस समय संजय सिंह और दिलीप पांडेय उनके घर के बाहर धरना दे रहे थे उस समय वो सदर बाजार में पानी बिल वापस कराने के लिए आप सरकार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चला रहे थे।

वहीं दिल्ली विधनसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आरोप लगाया कि मार्शल की भर्ती में घोटाला हुआ है। भाजपा मंगलवार को एबीसी के पास शिकायत दर्ज कराएगी।

भाजपा में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा के सवाल पर दिल्ली भाजपा प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि नगर निगम के बाद लोकसभा चुनाव में भी दिल्ली के लोगों ने आम आदमी पार्टी को नकार दिया है। इसलिए आप नेताओं को किसी तरह की गलतफहमी नहीं होनी चाहिए। भाजपा में मुख्यमंत्री पद के दावेदार कौन है इसकी चिंता आप को करने की जरूरत नहीं है। उन्हें जनता को यह बताना चाहिए कि आप के संस्थापक सदस्य रहे बड़े नेता क्यों बाहर चले गए। आप नेताओं को यदि जनता की चिंता है तो उन्हें अपने अपराधी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार के कई मंत्रियों, आप विधायकों और नेताओं पर महिला उत्पीड़न और भष्टाचार के मामले दर्ज हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1