तिरुवनंतपुरम: Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi और Mallikarjun Kharge समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में V. D. Satheesan ने आज Thiruvananthapuram Central Stadium में आयोजित भव्य समारोह में केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने केरल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद वीडी सतीशन को बधाई दी।
कौन है वीडी सतीशन?
V. D. Satheesan ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत 1990 के दशक में छात्र राजनीति से की थी। उन्होंने 1996 में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा। साधारण मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाले सतीशन का कोई राजनीतिक बैकग्राउंड नहीं था, लेकिन परिवार के सहयोग से उन्होंने राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई। राजनीति में सक्रिय होने से पहले वह Kerala High Court में वकालत भी कर चुके हैं।
V. D. Satheesan को जमीनी स्तर से जुड़े नेता के तौर पर जाना जाता है। वह लोगों से सीधे संवाद करना पसंद करते हैं और आम जनता के बीच लगातार सक्रिय रहते हैं। उनके परिवार का जीवन भी बेहद सादगीभरा है। परिजनों के मुताबिक, सतीशन में बचपन से ही नेतृत्व क्षमता साफ नजर आती थी।
किन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ?
केरल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री के साथ 20 सदस्यीय मंत्रिमंडल ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। कैबिनेट में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता Ramesh Chennithala, K. Muraleedharan और Sunny Joseph को जगह मिली। वहीं, Indian Union Muslim League के नेता P. K. Kunhalikutty, P. K. Basheer, N. Shamsudheen, K. M. Shaji और V. E. Abdul Gafoor ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
शपथ ग्रहण समारोह में Mons Joseph, Shibu Baby John, Anoop Jacob, C. P. John, A. P. Anil Kumar, T. Siddique, P. C. Vishnunath, Rosy M. John, Bindu Krishna, M. Liju, K. A. Thulasi और O. J. Janish ने भी मंत्री पद की शपथ लेकर नई सरकार में जिम्मेदारी संभाली।
कौन संभालेगा विधानसभा अध्यक्ष का पद?
V. D. Satheesan ने ऐलान किया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता Thiruvanchoor Radhakrishnan विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि Shanimol Usman को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, विधायक Apu John Joseph को सरकार का मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है।
