यूपी में चंद घटों में मिलेगी गर्मी से राहत

मौसम विभाग का ताजा अनुमान गर्मी और उमस से परेशान कई जिलों के लोगों के लिए राहत भरी खबर लेकर आया है। Weather विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों में Lucknow के आसपास के जिले और तराई के कुछ जिलों में Weather बदल जायेगा। लखनऊ, उन्नाव, सीतापुर में आंधी-बारिश की संभावना है। इसके अलावा लखीमपुर खीरी, पीलीभीत और बहराइच में भी अगले कुछ घंटे में Weather का मिजाज बदल सकता है। इन जिलों में धूल भरी आंधी के साथ बारिश की संभावना बन रही है। आंधी की रफ्तार 50 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। कुछ जगहों पर हवा के तेज झोकों से नुकसान की भी आशंका है जैसा कि कल बुधवार को नोएडा में देखने को मिला। लेकिन ये जरूर है कि आंधी बारिश से गर्मी और उमस से थोड़ी देर के लिए राहत जरूर मिल जाएगी।

इन जिलों में तेज़ गर्मी से तो नहीं लेकिन और उमस से लोगों को खास परेशानी झेलनी पड़ रही है। इन जिलों में तापमान बुधवार को 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे ही दर्ज किया गया था। लेकिन प्रदेश के कुछ जिले सबसे ज्यादा तपन और उमस की मार झेल रहे हैं। प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म शहर बुधवार को आगरा रहा जहां तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रयागराज में भी सूरज की तपिश परेशानी खड़ी करने वाली रही। प्रयागराज का तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं झांसी में 41.9 डिग्री सेल्सियस उरई में 42 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश में 10 ऐसे शहर रहे जहां तापमान 40 के ऊपर दर्ज किया गया। इसके अलावा बाकी जगहों का तापमान 40 के करीब ही दर्ज किया गया।

5 जून के बाद से Weather साफ होने और धूप निकलने से तेजी से Temperature में बढ़ोतरी हुई है। एक हफ्ते में Temperature 10 डिग्री तक बढ़ गया है। Temperature के साथ हाल में हुई बारिश और हवा के रुख में बदलाव की वजह से उमस बढ़ रही रही है। हालांकि राहत की बात यह है कि लू के थपेड़ों से थोड़ी राहत मिली है। Temperature अभी भी 45 डिग्री के काफी नीचे चल रहा है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार 14 जून तक कमोबेश ऐसा ही प्रदेश का Weather बना रहेगा। प्रदेश में कुछ जिलों में या कहीं कहीं कहीं तेज हवा के झोंकों के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। जिससे वहां गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकेगी, लेकिन बाकी जगहों पर मॉनसून के आने तक गर्मी और उमस का सामना करना पड़ेगा। Weather विभाग के अनुमान के अनुसार मॉनसून अपने समय पर चल रहा है और पूर्वांचल के रास्ते 20 जून को प्रदेश में दाखिल होने की संभावना है।

1 thought on “यूपी में चंद घटों में मिलेगी गर्मी से राहत”

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1